बॉलीवुड
- फोटो : सोशल मीडिया
आंखें (2002)
किरदार - इलियास
विपुल अमृतलाल शाह निर्देशित फिल्म आंखें में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, सुष्मिता सेन और परेश रावल अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में परेश एक अंधे का किरदार अदा कर रहे हैं, जिन्हें अमिताभ बच्चन अपने खतरनाक चोरी की योजना को पूरा करने के लिए काम पर रखते हैं। परेश के अलावा इस फिल्म में अक्षय कुमार और अर्जुन रामपाल भी अंधों के किरदार में हैं। हालांकि परेश रावल के किरदार की मौत फिल्म के क्लाइमैक्स से पहले ही हो जाती है, लेकिन फिल्म में परेश का किरदार फिल्म की कहानी की आखिरी कड़ी है। इस फिल्म के बाद परेश का नाम इलियास काफी मशहूर हुआ और उनके प्रचलित किरदारों में शुमार भी।