प्रतिभा सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अब प्रतिभा का लुक काफी बदल चुका है। उन्हें किसी इवेंट में अपनी मां माला सिन्हा के साथ देखा जाता है लेकिन फिल्मों में वह अब एक्टिव नहीं हैं। प्रतिभा सिन्हा ने 90 के दशक में फिल्मों में कदम रखा और उसी दौरान करिश्मा कपूर, रवीना टंडन और पूजा भट्ट जैसी कई और हीरोइनों ने डेब्यू किया था। मां के स्टार स्टेटस की वजह से प्रतिभा सिन्हा को फिल्में तो मिलती रहीं लेकिन उन्हें वैसी कामयाबी नहीं मिल पाई।