अक्षय कुमार अपने परिवार को लेकर काफी अटेंटिव रहते हैं। वो कितने भी व्यस्त हों लेकिन अपनी पत्नी और बच्चों के लिए समय निकाल ही लेते हैं। हाल ही में वो अपनी बेटी नितारा के साथ काफी कूल समय बिताते नजर आए। नितारा के बर्थडे पर अक्षय मगरमच्छ व जोकर तक बन गए। उन्हें अपनी बेटी के चेहरे पर सिर्फ खुशी चाहिए थी।
नितारा के बर्थडे को पापा अक्षय ने और भी स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
Trending Videos
विज्ञापन
बेटी के प्यार में जब पापा अक्षय ने कर दिया ये काम...
2 of 5
अक्षय कुमार की बेटी नितारा 4 साल की हो गई हैं। अक्षय और उनकी ट्विंकल खन्ना ने बेटी का जन्मदिन अपने अंदाज में मनाया। दोनों ने इस सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो में बड़े से बाथटब में अक्षय तैर रहे हैं और नितारा उनकी पीठ पर सवार हैं।
विज्ञापन
बेटी के प्यार में जब पापा अक्षय ने कर दिया ये काम...
3 of 5
ट्विंकल खन्ना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'नितारा ने डैडी को मगरमच्छ बना दिया।' इस तस्वीर में नितारा पापा की पीठ पर बैठकर पानी में मस्ती करती नजर आ रही हैं।
बेटी के प्यार में जब पापा अक्षय ने कर दिया ये काम...
4 of 5
वहीं अक्षय ने भी नितारा के बर्थडे पर एक तस्वीर पोस्ट की है और उसके साथ लिखा है, 'कभी वो मुझे मगरमच्छ बना देती है तो कभी अपना जोकर। ये चीजें हम करते हैं, मगर स्माइल सब कुछ कीमती बना देती है।'
बेटी के प्यार में जब पापा अक्षय ने कर दिया ये काम...
5 of 5
आपको बता दें कि अक्षय नितारा से बहुत प्यार करते हैं। वो नितारा को पढ़ाते हैं, उसके साथ खेलते हैं, छोटी-छोटी मस्तियां करते हैं, सुकून के पल बिताते हैं। ऐसी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट हो चुकी हैं। नितारा के अलावा अक्षय बेटे आरव का भी बहुत ख्याल रखते हैं।