हैप्पी बर्थडे प्रेम चोपड़ा। जी हां आज यानी 23 सितंबर को बॉलीवुड के खलनायक प्रेम चोपड़ा अपना 81वां बर्थडे मना रहे हैं। प्रेम का जन्म पंजाबी परिवार में हुआ था। अपने 54 साल के फिल्मी करियर में प्रेम चोपड़ा ने 400 से भी ज्यादा फिल्में की हैं। शायद ये बात आपको ना पता हो कि प्रेम चोपड़ा सुपर स्टार राज कपूर के जीजा हैं। साथ ही प्रेम, एक्टर सरमन जोशी के ससुर भी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
Bdy Spcl: प्रेम चोपड़ा को देख लोग चिल्लाते थे- 'अपनी बीवी को छिपा लो प्रेम चोपड़ा आया है'
2 of 10
प्रेम एक ऐसे कलाकार हैं जो कपूर खानदान में पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक के साथ फिल्में कर चुके हैं। उनका फेमस डायलॉग 'प्रेम नाम है मेरा- प्रेम चोपड़ा' कौन भूल सकता है। उनके इसी डायलॉग के जरिए आज वो लोगों के दिलों पर राज करते हैं। हिंदी फिल्मों में काम करने का सपना संजोए प्रेम शिमला से मुंबई आए थे।
विज्ञापन
Bdy Spcl: प्रेम चोपड़ा को देख लोग चिल्लाते थे- 'अपनी बीवी को छिपा लो प्रेम चोपड़ा आया है'
3 of 10
शुरुआती दिनों में उन्हें हिंदी की जगह पंजाबी फिल्मों में काम मिला। उनकी शुरुआती कुछेक पंजाबी फिल्में ठीक-ठाक चलीं, जिनमें से एक फिल्म चौधरी करनैल सिंह को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। प्रेम चोपड़ा देखने में काफी हैंडसम थे। इसके चलते फिल्ममेकर महबूब खान ने उनसे अपनी फिल्म में बतौर हीरो लेने का वादा किया था।
Bdy Spcl: प्रेम चोपड़ा को देख लोग चिल्लाते थे- 'अपनी बीवी को छिपा लो प्रेम चोपड़ा आया है'
4 of 10
ऐन वक्त पर महबूब साहब लंबे समय के लिए बीमार पड़ गए और प्रेम का हीरो बनने का सपना टूट गया। 1964 में आई राज खोसला की सस्पेंस फिल्म 'वो कौन थी' प्रेम चोपड़ा के लिए वरदान साबित हुई। इस फिल्म में उनके लगभग 3 से 4 सीन ही थे। लेकिन डॉ. रमेश का वो निगेटिव किरदार लोगों के दिलों दिमाग पर छा गया। फिर क्या था अब प्रेम को नंबर वन विलेन बनना था।
विज्ञापन
Bdy Spcl: प्रेम चोपड़ा को देख लोग चिल्लाते थे- 'अपनी बीवी को छिपा लो प्रेम चोपड़ा आया है'
5 of 10
'वो कौन थी' के प्रीमियर पर महबूब खान बतौर चीफ गेस्ट बुलाए गए थे। वह इस बात से नाराज थे कि प्रेम ने उनकी बात नहीं मानी और निगेटिव रोल वाली फिल्म की। फिल्म देखकर उन्हें ये अहसास हो गया था कि अब प्रेम कभी हीरो नहीं बन सकेगा। उन्होंने फिल्म की कामयाबी के कयास फिल्म की रिलीज से पहले ही लगा लिए थे।
विज्ञापन
Bdy Spcl: प्रेम चोपड़ा को देख लोग चिल्लाते थे- 'अपनी बीवी को छिपा लो प्रेम चोपड़ा आया है'
6 of 10
प्रेम चोपड़ा ने वैसे तो कई फिल्मों में विलेन के यादगार किरदार निभाए हैं। लेकिन वो फिल्म जिससे उन्हें पहचान मिली, उस फिल्म को करने के लिए प्रेम चोपड़ा इतनी आसानी से राजी नहीं हो रहे थे। दरअसल जब फिल्म बॉबी में विलेन के किरदार के लिए राज कपूर ने प्रेम चोपड़ा से बात की तो उन्होंने ये किरदार करने से साफ इंकार कर दिया। लेकिन राज कपूर चाहते थे कि प्रेम चोपड़ा ही ये भूमिका निभाए।
विज्ञापन
Bdy Spcl: प्रेम चोपड़ा को देख लोग चिल्लाते थे- 'अपनी बीवी को छिपा लो प्रेम चोपड़ा आया है'
7 of 10
इसके लिए उन्होंने अभिनेता प्रेमनाथ को प्रेम चोपड़ा से बात करने के लिए भेजा। आखिरकार कभी हां और कभी ना के बाद प्रेम चोपड़ा इस रोल को करने के लिए राजी हो ही गए और ये तकदीर ही थी कि इस फिल्म के एक डायलॉग "प्रेम नाम है मेरा... प्रेम चोपड़ा" ने प्रेम चोपड़ा को बेस्ट विलेन की कतार में ला खड़ा किया।
Bdy Spcl: प्रेम चोपड़ा को देख लोग चिल्लाते थे- 'अपनी बीवी को छिपा लो प्रेम चोपड़ा आया है'
8 of 10
प्रेम चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ में विलेन के रोल में हिट थे। लेकिन इसके कारण उनकी पर्सनल लाइफ फ्लॉप हो गई थी। फिल्मों के जरिए प्रेम अच्छा कमाने लगे थे। इसलिए मां-बाप ने अब उनकी शादी करने की सोची। वो लड़की देखने लगे। वो जिस भी लड़की के घरवालों से प्रेम के रिश्ते की बात करते वो परिवार मना कर देता।
Bdy Spcl: प्रेम चोपड़ा को देख लोग चिल्लाते थे- 'अपनी बीवी को छिपा लो प्रेम चोपड़ा आया है'
9 of 10
उनके विलेन के रोल के चलते कोई भी परिवार अपनी बेटी की शादी प्रेम से करने के लिए तैयार नहीं था। सभी यही कहते थे कि प्रेम विलेन हैं और उनके साथ वो अपनी बेटी की शादी नहीं करेंगे। हालांकि बाद में उमा चोपड़ा से प्रेम की शादी हुई थी। अब उनकी शादी को 46 साल हो चुके हैं। प्रेम को विलेन के रोल के चलते बहुत सफलता मिली लेकिन कुछ मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा।
Bdy Spcl: प्रेम चोपड़ा को देख लोग चिल्लाते थे- 'अपनी बीवी को छिपा लो प्रेम चोपड़ा आया है'
10 of 10
प्रेम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो एक बार बगीचे में अपने पिता के साथ टहल रहे थे। तभी पड़ोस के घर से किसी ने चिल्लाया, 'अपनी बीवी को छिपा लो, यहां प्रेम चोपड़ा आया है।' इसके बाद प्रेम के पिता ने उनके घर गए और उन्हें समझाया कि वो सिर्फ अपना काम करता है। असल जिंदगी में प्रेम एक बहुत अच्छा इंसान है।