इंद्राणी चक्रबर्ती की बतौर निर्देशक यह पहली फिल्म है
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री पाओली दाम ने फिल्म ‘छाद - द टेरिस’ को चुनने के पीछे की खास वजह साझा की। जब निर्देशिका इंद्राणी चक्रबर्ती उन्हें फिल्म का नैरेशन देने आईं, तो पाओली ने सबसे पहले फिल्म का नाम पूछा। जैसे ही उन्हें बताया गया कि फिल्म का नाम ‘छाद’ (छत) है, उन्होंने तुरंत हामी भर दी। छत उनकी पसंदीदा जगह है, जहां खुली हवा में वे खुद से मिलती हैं, ठीक उसी तरह जैसे फिल्म की मुख्य किरदार मित्रा। मित्रा स्कूल टीचर है और लेखन मे अपना करियर बनाना चाहती है। उसे स्केचिंग और लिखना बेहद पसंद है, और उसकी सबसे सुकून भरी जगह उसकी छत होती है। वहीं बैठकर वह अपने विचारों को खुले आसमान में उड़ने देती है। लेकिन उसके पति को यह पसंद नही।