Paoli Dam
- फोटो : file photo
साल 2012 पाओली डैम के लिए खास रहा। वह बॉलीवुड फिल्म हेट स्टोरी में नजर आईं। इस फिल्म में पाओली डैम के बोल्ड अंदाज ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हेट स्टोरी के बाद वह बॉलीवुड फिल्म अंकुर शर्मा मर्डर केस, यारा सिल्ली सिल्ली और बुलबुल में नजर आईं। पाओली डैम अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रही हैं। उन्होंने साल 2017 को गुवाहाटी के एक रेस्तरां के मालिक अर्जुन देब से शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।