फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्टिंग काउच पर ईशा कोप्पिकर का खुलासा, कहा- 'इसके सहारे बहुत सी अभिनेत्रियों ने हासिल किए मुकाम'

Fri, 02 Oct 2020 10:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ईशा कोप्पिकर - फोटो : instagram: isha_konnects
बॉलीवुड में अक्सर नेपोटिज्म को लेकर बहस देखने और सुनने को मिलती है। अक्सर कई सितारे स्टारकिड्स को लेकर नेपोटिज्म का मुद्दा उठाते रहते हैं। वहीं कुछ कलाकारों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में प्रतिभा काम आती है, जो उन्हें अलग पहचान दिलाती है। बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का मुद्दा भी खूब चर्चा में रहता है। इन सभी मुद्दों को लेकर अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
ईशा कोप्पिकर - फोटो : instagram: isha_konnects
ईशा कोप्पिकर 'क्या कूल हैं हम', 'पिंजर' और 'डॉन' सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड में नेपोटिज्म और कास्टिंग काउच को लेकर ईशा कोप्पिकर ने हाल ही में मीडिया को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने लंबी बात की। अभिनेत्री ने नेपोटिज्म को लेकर कहा, 'चाहे आप नेपोटिज्म कहें या फेवरेटिज्म, मैं मानती हूं कि यह हम जैसे आउटसाइडर्स के लिए नुकसान की बात होती है, लेकिन हर स्टार किड्स को इसका फायदा नहीं होता है।' 
विज्ञापन

3 of 5
ईशा कोप्पिकर - फोटो : instagram: isha_konnects
ईशा कोप्पिकर ने कहा, 'बहुत से ऐसे स्टार किड्स हैं जो आए और ज्यादा कुछ नहीं कर पाए क्योंकि उनमें हुनर नहीं था। वहीं कुछ आउटसाइडर्स हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है जैसे माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा। यहां कैंप हैं, लेकिन मैं इस बारे में क्या कह सकती हूं? हो सकता है कि यह लोग उन लोगों के साथ काम करना चाहते हों जिन्हें वह पसंद करते हैं, उनके दोस्त और जो लोग उनकी बात सुनते हैं।' 

4 of 5
ईशा कोप्पिकर - फोटो : instagram: isha_konnects
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता है कि अंदर क्या होता है इसलिए मैं इस बारे में अंदाजा नहीं लगाना चाहती। मेरी भी शिकायतें हैं, लेकिन मैं बोलूंगी नहीं' ईशा कोप्पिकर ने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'बेशक यह भी होता है लेकिन यह निर्भर करता है कि आप क्या चाहते हैं। आपको कास्टिंग काउच के सहारे काम करना हैं, तो करो, बहुत सी अभिनेत्रियों ने किया है और ऊंचे मुकाम पर भी पहुंची हैं लेकिन अगर आप नहीं चाहते हैं, तो ऐसा न करें। आपके पास हमेशा एक विकल्प होता है। मैं तो रात को अच्छी नींद पसंद करती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईशा कोप्पिकर - फोटो : instagram: isha_konnects
ईशा कोप्पिकर के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि ईशा कोप्पिकर लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। वह आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'शबरी' में नजर आई थीं। उनकी यह फिल्म साल 2011 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन ललित मराठे ने किया था। हालांकि फिल्म 'शबरी' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। 

पढ़ें: 'बेलबॉटम' की शूटिंग खत्म होते ही अक्षय की वतन वापसी, अब शुरू होगा 'लक्ष्मी बम' का काउंटडाउन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें