फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में इस एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे आयुष्मान, दूसरे हीरो का नाम भी हुआ फाइनल

Wed, 03 Jul 2019 07:01 PM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
पंखुड़ी अवस्थी और आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म जीरो के बाद निर्माता निर्देशक आनंद राय की अगली फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान के लिए हीरोइन का नाम फाइनल हो गया है। धारावाहिक रजिया सुल्तान में टाइटल रोल और सीरियल सूर्यपुत्र कर्ण में द्रौपदी का किरदार करने वाली अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अपोजिट नजर आएंगी।
विज्ञापन

2 of 3
पंखुड़ी अवस्थी - फोटो : pankhuri313 / Instagram
अभिनेता गौतम रोडे की पत्नी पंखुड़ी इसके पहले अनर्थ और अक्सर 2 जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है। फिल्म रमैया वस्तावैया में भी वह एक खास किरदार में नजर आई थीं। फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी और इसका निर्देशन करेंगे हितेश कैवल्य जिन्होंने शुभ मंगल सावधान लिखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
shubh mangal saavdhan
शुभ मंगल सावधान पुरुषों में शीघ्र पतन और लिंग स्तंभन की कमजोरी पर आधारित थी वहीं शुभ मंगल ज्यादा सावधान समलैंगिक पुरुषों की कहानी पर आधारित है। फिल्म में अभी एक हीरो और लिया जाना है। जानकारी के मुताबिक इस हीरो का नाम भी फाइनल हो चुका है और जल्द ही इसका ऐलान भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें