फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन ने किया अंकिता लोखंडे को प्रपोज तो एक्ट्रेस बोलीं- 'सोच के बताऊंगी'

Wed, 03 Jul 2019 05:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्की जैन-अंकिता लोखंडे - फोटो : Twitter
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका में झलकारी बाई की भूमिका निभा चुकीं अंकिता लोखंडे बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए अंकिता ने बॉयफ्रेंड के साथ अपनी रोमांटिक फोटो शेयर की है। इस फोटो में विक्की घुटनों पर बैठकर अंकिता को प्रपोज करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विक्की जैन-अंकिता लोखंडे - फोटो : Twitter
दरअसल पिछले कुछ समय से ये चर्चा थी कि सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप होने के बाद अंकिता विक्की जैन को डेट कर रही हैं और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब इस खबर की आधिरकारिक पुष्टि हो गई है। अंकिता ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- मैं इसके बारे में सोचूंगी।



 
विज्ञापन

3 of 5
विक्की जैन-अंकिता लोखंडे - फोटो : Twitter
पिछले साल इनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें ये दोनों एक दूसरे को किस करते हुए नजर आए थे। ऐसी भी खबरें हैं कि दोनों ने मुंबई में 8 BHK फ्लैट खरीदा है। शादी के बाद दोनों वहीं रहेंगे। शादी पर बात करते हुए अंकिता ने पिछले दिनों कहा था- 'फिलहाल मेरा शादी का कोई इरादा नहीं है, अगर मैं शादी करती तो आपको जरूर बताती। सिर्फ बताऊंगी ही नहीं बल्कि शादी में भी बुलाऊंगी।'

4 of 5
pavitra rishta
विक्की जैन से पहले अंकिता बॉ़लीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं। सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे टीवी इंडस्ट्री के बेस्ट कपल कहे जाते थे। दोनों 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में थे। कहा तो यहां तक जा रहा था कि जल्द ये कपल शादी कर लेगा लेकिन तभी खबर आई कि इन दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ankita Lokhande Sushant - फोटो : twitter
दोनों टीवी के सुपरहिट सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में एक साथ पति-पत्नी के रोल में दिखाई दिए थे। इसी के बाद से दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे लेकिन समय के साथ दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई। इन दिनों खबर है कि सुशांत रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों एक दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें