पंकज उधास
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म की सफलता के बाद पंकज उधास को कई फिल्मों में पार्श्वगायन का अवसर मिला। इन फिल्मों में गंगा जमुना सरस्वती, बहार आने तक, थानेदार, साजन, दिल आश्ना है, फिर तेरी कहानी याद आई, ये दिल्लगी, मोहरा, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, मझधार, घात और ये है जलवा प्रमुख हैं। पंकज उधास के करियर की तरह ही उनकी लवस्टोरी भी बड़ी दिलचस्प रही है। दरअसल, पंकज और फरीदा एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे। दोनों शादी भी करना चाहते थे। जहां तक पंकज के परिवार की बात थी तो वे फरीदा को अपनाने को तैयार थे लेकिन फरीदा के परिवार को ये कतई मंजूर न था। दोनों परिवार की रजामंदी से ही शादी करना चाहते थे। जब पंकज मशहूर हुए तो एक बार फिर शादी की बात शुरू की। फरीदा के पिता एक सख्स रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर थे लेकिन उनके प्यार के आगे उन्हें भी नर्म होना पड़ा।