फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की बेटी के पापा बने पंकज त्रिपाठी, 'कारगिल गर्ल' बनकर छाने को तैयार हैं जाह्ववी

Thu, 28 Feb 2019 05:12 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Janhvi Kapoor, Pankaj Tripathi - फोटो : amar ujala
हिट फिल्म 'स्त्री' और हाल ही में चर्चित वेब शो 'मिर्जापुर' में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी अब एक और अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। कठिन परिश्रम और एक्टिंग को समर्पित बॉलीवुड के इस बेहतरीन एक्टर को मशहूर लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक 'कारगिल गर्ल' में देखा जा सकेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
pankaj tripathi - फोटो : file photo
धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म का डायरेक्शन शरण शर्मा कर रहे हैं, शूटिंग इन दिनों लखनऊ में चल रही है। गुंजन सक्सेना के किरदार में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर लीड रोल में दिखाई देंगी। अब कहा जा रहा है कि फिल्म में अंगद बेदी गुंजन के भाई अंशुमन सक्सेना के किरदार में दिख सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Janhvi Kapoor - फोटो : twitter
पिछली बार अंगद को फिल्म 'सूरमा' में देखा गया था। 'कारगिल गर्ल' के लिए अंगद ने फिल्म की टीम को जॉइन कर लिया है। पंकज त्रिपाठी फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ अंशुमन सक्सेना के पिता का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म से पंकज और जाह्नवी दोनों पहली बार ऑनस्क्रीन साथ-साथ नजर आएंगे।

4 of 5
Pankaj tripathi - फोटो : file photo
'कारगिल गर्ल' के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है, अहमदाबाद में 2 मार्च तक शूटिंग पूरी हो जाएगी और इसके बाद पूरी यूनिट मुंबई लौट आएगी। अगले शेड्यूल की शूटिंग के लिए टीम एक बार फिर लखनऊ जाएगी। 'करगिल गर्ल' की कहानी लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है। 1999 में करगिल युद्ध के दौरान, गुंजन सक्सेना पहली महिला ऑफिसर थीं जो युद्ध में अपने साहस का प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटीं। उन्हें उनकी बहादुरी के लिए शौर्य चक्र से भी सम्मानित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Janhvi Kapoor and Gunjan Saxena - फोटो : file photo
पंकज से जब जाह्नवी के साथ काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे फिल्म में जाह्नवी कपूर के पिता का किरदार निभाना बहुत पसंद था। सेट पर काम करने के दौरान हमारे बीच एक शानदार बॉन्डिंग विकसित हुई है। मुझे शूटिंग के दौरान बहुत मज़ा आ रहा है। जाह्नवी ईमानदारी से अपने किरदार को निभाती हैं और उनका व्यवहार भी बहुत अच्छा है। पंकज ने यह भी कहा कि वो जाह्नवी की मां श्रीदेवी के बड़े फैन हैं। उनकी बेटी के साथ काम करना मेरे लिए बड़ी बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें