दिवाली के बाद सूर्य की उपासना वाला महापर्व 'छठ' शुरू हो गया है। नहाय-खाय से चार दिवसीय छठ पूजा का आरंभ हो गया है। बता दें कि भगवान सूर्य और छठी माता को समर्पित यह महापर्व बिहारियों के लिए बेहद खास होता है। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाते थे, लेकिन इस बार वह अपने गांव नहीं जा पाए।