फिल्म की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड के दो चर्चित चेहरे घायल हो गए। इन दोनों स्टार्स का नाम पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और दिशा पाटनी (Disha Patani) हैं। हालांकि यह ऐसा पहला मामला नहीं है कि सेलिब्रिटीज के साथ इस तरह की घटना हुई हो। कई बार इस तरह की खबरों से बॉलीवुड में तहलका मच चुका है। यहां तक कि महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी 'कुली' फिल्म में एक सीन के दौरान जख्मी हो गए थे। जानिए ऐसे कौन से स्टार्स हैं जो शूटिंग के दौरान घायल हुए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
Pankaj Tripathi and Arun Kushwaha
- फोटो : social media
रोजाना कामों से कुछ दिन की छुट्टी लेने के इरादे से पंकज ने अगनी फिल्म '83' की शूटिंग के लिए लंदन जाने से पहले परिवार के साथ छुट्टियों पर जाने की योजना बनाई, लेकिन जाने से एक दिन पहले बुलेट मोटरसाईकिल चलाते हुए उनका एक्सीडेंट हो गया। पंकज के कंधे और बाजुओं पर चोटें आईं लेकिन इन्हें मामूली चोटें समझते हुए वह थोड़ी सी दवा लेकर छुट्टियां मनाने स्कॉटलैंड चले गए। छुट्टियों के तुरंत बाद उन्हें 83 की शूटिंग के लिए लंदन पहुंचना था, जहां टीम उनका इंतजार करने वाली थी। छुट्टियों के दौरान पंकज को पेट के आसपास जब्रदस्त दर्द होने लगा। मेडिकल चेक अप के बाद पता चला कि उनकी तीन पसलियां टूट चुकी हैं जिसकी वजह से दर्द हो रहा था
विज्ञापन
3 of 11
Disha Patani
- फोटो : file photo
फिल्म 'भारत' के बाद दिशा पाटनी (Disha Patani) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मलंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों की मानें तो इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दिशा पाटनी को चोट लग गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान दिशा को चोट लगी। वहीं ट्रीटमेंट लेने के कुछ देर बाद ही दिशा पाटनी ने दोबारा शूटिंग शुरू कर दी।
4 of 11
vicky kaushal
- फोटो : social media
हाल ही में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने अपकमिंग हॉरर फिल्म की शूटिंग शुरू ही की थी कि वो हादसे के शिकार हो गए। विक्की गुजरात में थे और भानु प्रताप सिंह की 'भूत' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तभी एक दरवाजा उन पर आ गिरा। हादसे में विक्की कौशल के जबड़े में चोट आई है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि जबड़े में फ्रैक्चर हुआ है। विक्की को 13 टांके लगे थे।
विज्ञापन
5 of 11
जॉन अब्राहम
- फोटो : Twitter
अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) 'अपकमिंग' फिल्म पागलपंती को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। जॉन के साथ यह हादसा एक्शन सीन करते हुए हुआ था। इस हादसे में उनके हाथों में चोट आई थी।। डॉक्टरों ने अभिनेता को कम से कम 20 दिन के लिए आराम करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
6 of 11
Dulha Mil Gaya
- फोटो : file photo
अब बात करते हैं शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की। साल 2010 में आई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में उन्हें गेस्ट रोल में देखा गया था। लेकिन एक सीन के दौरान उन्हें कंधे में गहरी चोट लगी और आज भी उनके कंधे का दर्द उन्हें परेशान करता है।
विज्ञापन
7 of 11
wanted
- फोटो : instagram
इस कड़ी में 'दबंग खान' सलमान खान (Salman Khan) भी नाम आता है। बात कर रहे हैं फिल्म 'वॉन्टेड' की जिसमें एक स्टंट सीन के दौरान सलमान खान घायल हो गये थे। लेकिन उनके ठीक होने के बाद ही फिल्म की शूटिंग को दोबारा शुरू किया गया था। बता दें कि ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।
8 of 11
अग्निपथ
- फोटो : file photo
बॉलीवुड के 'सुपरहीरो' ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) फिल्म इंडस्ट्री में मेहनती एक्टर्स में से एक हैं। बता दें कि साल 2012 में आई फिल्म 'अग्निपथ' में उन्हें कई खतरनाक स्टंट सीन करने पड़े जिसके दौरान उन्हें काफी चोटें आई थीं।
9 of 11
Rowdy Rathore
- फोटो : file photo
साल 2012 में आई हिट फिल्म 'राउडी राठौर' में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को एक खतरनाक सीन करने का अंजाम भुगतना पड़ा था। इस सीन में उनके कंधे में गहरी चोट आई जिसके चलते खिलाड़ी कुमार को शूटिंग रोकनी पड़ी। फिल्म को एक्टर और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया था।
10 of 11
Bol Bachchan
- फोटो : file photo
साल 2012 में रिलीज हुई कॉमेडी और ड्रामा फिल्म 'बोल बच्चन' में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के काम को खूब सराहा गया। लेकिन, फिल्म में एक सीन के दौरान जब वह रिक्शे में जा रहे थे तो गिरने से उनके हाथों और कंधों में चोटें आईं।
साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'कुली' में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को एक फाइट सीन बहुत ही महंगा पड़ गया। इस सीन में वह एक्टर पुनीत इस्सर से लड़ते नजर आए। इस दौरान पुनीत का एक पंच अमिताभ के पेट में गलती से लग गया। इस चोट की वजह से अमिताभ बच्चन को आज भी दिक्कत होती है। बिग बी को जिस वक्त चोट लगी थी तब ना केवल उनके परिवार वाले बल्कि फैंस भी बहुत परेशान हो गए थे। यहां तक कि बिग बी को देख फैंस रोने भी लगे थे। कई इंटरव्यू में बिग बी इस हादसे के बाद अपनी जिंदगी को नई जिंदगी कहते हुए नजर आए।