अभिनेता पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड इंडस्ट्री का उभरते सितारे हैं। इन दिनों अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'मैं अटल हूं' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है। अब खबर आ रही है कि लोकसभा 2024 के चुनाव से पहले पंकज त्रिपाठी ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के नेशनल आइकन का पद छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।