चुनाव आयोग ने बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला लिया है। जी हां, अपने दमदार अभिनय से अलग छवि बना चुके बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी अब एक नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंकज त्रिपाठी अब लोगों को मतदान के लिए जागरूक करते दिखाई देंगे। दरअसल, चुनाव आयोग ने दिग्गज अभिनेता को अपने मतदाता जागरूकता अभियान का नेशनल आइकन बनाने का निर्णय लिया है। The Kapil Sharma Show: 11 कॉमेडियन देंगे राजू को अनोखी श्रद्धांजलि, हंसते-हंसाते करेंगे अभिनेता को याद