pankaj tripathi
- फोटो : amar ujala
पंकज ने कहा- शुरुआत से ही मेरा सांस्कृतिक चीजों की ओर रुझान रहा है। 21 साल की उम्र में मैं साइकिल से बिस्मिल्लाह खान के कॉनसर्ट में जाता था। मुझे संगीत की कुछ खास समझ नहीं थी, लेकिन मैं बड़े ध्यान से उन्हें सुनता था। मेरी सिनेमा में कोई रुचि नहीं थी, मुझे थिएटर पसंद था। मैंने NSD से कोर्स किया और थिएटर में करियर बनाने के लिए बिहार आ गया। जल्द ही मुझे एहसास हुआ कि थिएटर में कोई भविष्य और पैसा नहीं है। फिर मैंने मुंबई आने का निर्णय लिया जहां फिल्मों में अभिनय करना ही एक अच्छा विकल्प था।