बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता 16 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाती हैं। लारा मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी हैं। वहीं अपनी खूबसूरती का लोहा दुनिया भर में मनवाने के बाद ये विश्व सुंदरियां फिल्मों में आईं। कुछ ने खूब कमाल किया तो कुछ का करियर जल्दी ही खत्म हो गया। लेकिन आजकल ये सुंदरियां हैं कहां?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
lara dutta
- फोटो : amar ujala
2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स साइप्रस का खिताब जीता। उन्हें लंबे समय तक फिल्मों में कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने टेनिस स्टार महेश भूपति से शादी की। उनकी एक बेटी है, वो अपने परिवार को ही ज्यादा वक्त दे रही हैं।
विज्ञापन
3 of 11
juhi chawla
- फोटो : file photo
1984 में मिस इंडिया का ताज पहनने वाली जूही चावला ने फिल्मों में खूब सफलता पाई। अपनी चुलबुली अदाओं से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली जूही ने शादी से सबको चौंका दिया। उन्होंने उम्र में अपने से काफी बड़े जय मेहता से शादी की।
4 of 11
संगीता बिजलानी
- फोटो : file photo
संगीता बिजलानी ने 1980 में मिस इंडिया का ताज जीता। सलमान खान के साथ उनके प्यार के चर्चे खूब रहे, लेकिन फिर सलमान से उनका अलगाव हुआ और उन्होंने क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी कर ली।
विज्ञापन
5 of 11
namrata shirodkar
- फोटो : file photo
1993 में नम्रता शिरोडकर के सिर पर मिस इंडिया का ताज सजा। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। नम्रता ने साउथ के स्टार महेश बाबू से शादी कर ली।
विज्ञापन
6 of 11
सोनू वालिया
- फोटो : file photo
1985 में मिस इंडिया बनने वाली सोनू वालिया ने फिल्म 'खून भरी मांग' से खूब वाहवाही बटोरी। लेकिन बाद में उन्हें फिल्मों में ज्यादा सफलता नहीं मिली। वो एनआरआई फिल्म प्रोड्यूसर से शादी कर यूएस में बस गईं।
विज्ञापन
7 of 11
सुष्मिता सेन
- फोटो : file photo
1994 में मिस इंडिया बनने वालीं सुष्मिता सेन ने इसके बाद मिस यूनिवर्स का खिताब भी जीता। वो ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनीं। फिल्मों में आने के बाद उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। उनकी मल्टीस्टारर फिल्में ही सफल हुईं। उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया हुआ है।
8 of 11
dia mirza
- फोटो : file photo
2000 में ही दिया मिर्जा मिस एशिया पेसिफिक बनीं। लेकिन फिल्मों में वो ज्यादा नहीं चल पाईं। उन्होंने प्रोड्यूसर साहिल सांगा से शादी की।
9 of 11
ऐश्वर्या राय
- फोटो : file photo
ऐश्वर्या राय 1994 में मिस वर्ल्ड बनीं। उन्होंने फिल्मों में भी खूब सफलता पाई। वो बच्चन परिवार की बहू हैं। एक बच्ची की मां ऐश्वर्या राय शादी के बाद एक बार फिर फिल्मों की तरफ रुख कर चुकी हैं।
10 of 11
Neha Dhupia
- फोटो : file photo
नेहा धूपिया ने 2002 में फेमिना मिस इंडिया जीता। उन्होंने फिल्मों में काफी बोल्ड रोल किए। हालांकि उन्हे फिल्मों में ज्यादा सफलता नहीं मिली। आजकल वो फिल्मों में कभी-कभी साइड रोल में ही दिखती हैं।