फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा होते हुए भी लिव इन में रहे थे रविशंकर, विवादों से भरी जिंदगी, मिल चुका है भारत रत्न

Tue, 11 Dec 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pandit ravi shankar - फोटो : file photo
मशहूर सितारवादक पंडित रविशंकर ने 11 दिसंबर साल 2012 में अमेरिका के सेन डियागो के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। पंडित रविशंकर ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को पूरी दुनिया में अलग पहचान दिलाई। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए साल 1999 में रविशंकर को भारत सरकार ने सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
pandit ravi shankar - फोटो : file photo
पंडित रविशंकर का जन्म यूपी के वाराणसी में 7 अप्रैल 1920 को हुआ था। रवि शंकर तो अपने बड़े भाई उदय शंकर की तरह एक डांसर बनना चाहते थे। शुरुआत में उन्होंने अपने भाई के डांस ग्रुप के साथ यूरोप समेत कई देशों की यात्रा की। 18 साल की उम्र में रविशंकर ने डांस छोड़ दिया और सितार सीखना शुरू किया।
विज्ञापन

3 of 5
pandit ravi shankar - फोटो : file photo
पंडित रविशंकर ने उस्ताद अलाउद्दीन खां से सितार सीखना शुरू किया। इसके लिए वो मैहर गए। उन्होंने अपने गुरु की बेटी अन्नपूर्णा देवी से पहली शादी की। 20 साल बाद रविशंकर और अन्नपूर्णा अलग हो गए। अन्नपूर्णा से अलग होकर वो नृत्यांगना कमला शास्त्री के साथ रहे। दोनों लंबे समय तक लिव इन रिलेशन में रहे। 

4 of 5
pandit ravi shankar - फोटो : file photo
बाद में रवि शंकर अमेरिका में सू जोन्स के साथ लिव इन में रहने लगे। साल 1979 में दोनों की एक बेटी नोराह जोन्स हैं। नोराह भी फेमस सिंगर और सितारवादक हैं। सू जोन्स से अलग होने के बाद 1981 में वो सुकन्या राजन के संपर्क में आए। इसी दौरान उनकी बेटी अनुष्का का जन्म हुआ। बेटी के जन्म के बाद दोनों ने साल 1989 में सात फेरे लिए। अनुष्का शंकर खुद भी मशहूर सितारवादक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ravi shankar with anoushka - फोटो : file photo
रविशंकर ने विश्व प्रसिद्ध बैंड बीटल्स के साथ भी काम किया है। उन्होंने अपने बेटी अनुष्का शंकर के साथ कई कॉन्सर्ट किए। रवि शंकर 1986 से लेकर 1992 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे। यही नहीं रवि शंकर को तीन बार ग्रैमी अवॉर्ड मिल चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें