ms subbulakshmi
- फोटो : file photo
सुब्बुलक्ष्मी का जन्म 16 सितंबर 1916 को मदुरै में हुआ था। 8 साल की उम्र से ही उन्होंने कर्नाटक संगीत सीखना शुरू कर दिया था और महज 10 साल की उम्र में उनका पहला भक्ति संगीत एलबम आया। इसके बाद वो मद्रास संगीत एकेडमी चली गईं। दरअसल, इसकी बड़ी वजह यह थी कि उनका पूरा परिवार ही संगीतमय था। सुब्बुलक्ष्मी ने कर्नाटक संगीत की शिक्षा एस श्रीनिवास अय्यर से ली। वहीं उन्होंने हिंदुस्तानी संगीत की शिक्षा पंडित नारायण राव व्यास से सीखी।