‘पंचायत’ जैसी वेब सीरीज की कामयाबी ने जीतेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता के करियर को नई उड़ान दी तो साथ साथ चंदन रॉय जैसे कम नामचीन कलाकारों को दुनिया भर में नई पहचान दी। चंदन रॉय का नाम लोग जानते हैं, चेहरा पहचानते हैं और डिजिटल दुनिया के नए सितारे के रूप में उनकी गिनती भी होती है। लेकिन, उनकी मां अब भी चाहती हैं कि बेटा लौटकर घर आ जाए और जरूरत पड़ी तो जमीन बेचकर भी वह अपने बेटे को पुलिस में दरोगा बना देना चाहती हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर हिट रही वेब सीरीज का दूसरा सीजन आज (बुधवार) रिलीज से दो दिन पहले ही लीक हो गया है। आइए आपको मिलवाते हैं सीरीज में पंचायत दफ्तर सहायक बने अभिनेता चंदन रॉय से।