फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्लवी जोशी ने अपने नाम किया राष्ट्रीय पुरस्कार, बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू करने वाली अभिनेत्री का ऐसा रहा है सफर

Tue, 23 Mar 2021 12:03 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पल्लवी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
67वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का एलान हो चुका है। इस फहरिश्त में दिवंगत कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे को शामिल किया गया है। एक्ट्रेस कंगना रणौत को बेस्ट अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है। वहीं, इस बार श्रेष्ठ सहकलाकार का फिल्म पुरस्कार पल्लवी जोशी के नाम गया है। पल्लवी ने कहा, 'जब स्क्रीन पर मैंने विजेता के तौर पर विवेक का नाम देखा तो खुशी से झूम रही थी।  लेकिन जब थोड़ी देर बाद मैंने विजेता के तौर पर अपना नाम देखा तो मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि मेरे ही नाम का ऐलान किया गया है। '
 
विज्ञापन

2 of 5
पल्लवी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
मालूम हो कि पल्लवी जोशी कई सारे नामी प्रोजेक्ट का हिस्स रह चुकी हैं। यहां डालते हैं पल्लवी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर एक नजर।  पल्लवी का जन्म 4 अप्रैल, 1969 को मुंबई में हुआ था। अभिनेत्री ने बचपन से ही स्टेज पर अभिनय करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
पल्लवी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना डेब्यू किया। पल्लवी बॉलीवुड की फिल्म आदमी सड़क का, डाकू और महात्मा, हेमा मालिनी की ड्रीम गर्ल और दादा में चाइल्ड अभिनेत्री के किरदार में नजर आईं। फिल्म 'दादा' में उन्होंने अंधी बच्ची का किरदार निभाया था और उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था। 

4 of 5
पल्लवी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद वह 'रुकमावती की हवेली', 'सूरज का सातवां घोड़ा', 'त्रिसंघी और रिहाई' जैसी आर्ट फिल्मों में नजर आईं। इसके साथ साथ पल्लवी ने कॉमर्शियल फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया। वे सौदागर, पनाह और मुजरिम जैसी फिल्मों में नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पल्लवी जोशी-विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों के साथ साथ पल्लवी टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं।  वह तलाश, वो छोकरी, इम्तेहान, आरोहन, ये कहां आ गए हम, जुस्तजु और कहना है कुछ मुझको जैसे टीवी सीरीज में नजर आई हैं। 
बता दें कि पल्लवी के साथ उनके पति और फिल्म ताशकंद फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को इसी फिल्म के लिए स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स लिखने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें