फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे स्पेशल: चार साल की उम्र से गाने लगी थीं पलक मुछाल, जन्मदिन पर सुनें ये पांच हिट गानें

Tue, 30 Mar 2021 04:30 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पलक मुछाल के गाने - फोटो : इंस्टाग्राम
गायिका पलक मुछाल संगीत की दुनिया में एक जाना माना नाम हैं। 30 मार्च 1990 को पलक का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। चार साल की उम्र में वह कल्याणजी-आनंदजी लिटिल स्टार की सदस्य बन गई थीं। इस ग्रुप की वह सबसे छोटी गायिका थीं। साल 2001 में पलक ने अपना पहला एलबम चाइल्ड फॉर चिल्ड्रेन रिलीज किया। उसके बाद उन्होंने पलकें, आओ तुम्हें चांद पर ले जाएं, बेटी हूं महाकाल की और दिल के लिए सहित अन्य एलबम रिलीज किए। सलमान खान ने उन्हें नोटिस किया और जल्दी ही उन्हें फिल्म वीर में गाने का मौका दिया। बस फिर क्या था उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए। तो चलिए पलक के जन्मदिन पर बताते हैं उनके पांच सुपरहिट गानों के बारे में।
 
विज्ञापन

2 of 6
अय्यारी - फोटो : फिल्म
याद है
फिल्म अय्यारी का यह गाना सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह पर फिल्माया गया है। इसमें पलक के साथ अंकित तिवारी ने भी अपनी आवाज दी है। गाने को मनोज मुंतसिर ने लिखा और और इसे संगीतबद्ध अंकित तिवारी ने ही किया है।
विज्ञापन

3 of 6
आशिकी 2 - फोटो : फिल्म
चाहूं मैं या ना
आशिकी 2 के सभी गाने सुपरिहट रहे थे। फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की मुख्य भूमिका थी। इस गाने को पलक मुच्छल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी थी। गाने को इरशाद कामिल ने लिखा और जीत गांगुली ने संगीतबद्ध किया।

4 of 6
आशिकी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मेरी आशिकी (फीमेल वर्जन)
आशिकी 2 का ही एक और हिट गाना। मेल वर्जन को अरिजीत सिंह ने गाया था जबकि फीमेल वर्जन को पलक ने अपनी आवाज दी। गाने को मिथुन ने कम्पोज किया और इसे इरशाद कामिल ने लिखा।

 
विज्ञापन

5 of 6
गब्बर इज बैक - फोटो : फिल्म
तेरी मेरी कहानी
फिल्म गब्बर इज बैक में अक्षय कुमार और करीना कपूर थे। गाने को अरिजीत सिंह के साथ पलक मुछाल ने अपनी आवाज दी। इसके संगीतकार चिरंतन भट्ट थे और गीतकार मनोज यादव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनम रे - फोटो : फिल्म
हुआ है आज पहली बार
दिव्या खोसला कुमार की फिल्म सनम रे में पुलकित सम्राट के साथ उर्वशी रौतेला थीं। गाने को अरमान मलिक के साथ पलक ने अपनी आवाज दी। इसके संगीतकार अमाल मलिक थे और गीतकार मनोज यादव थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें