फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पल पल दिल के पास' के शूट के वक्त एक महीने नहीं हुई थी करण-सहर की बात, एक्ट्रेस ने किए कई खुलासे

Sat, 24 Aug 2019 03:33 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sunny deol and karan deol - फोटो : amar ujala mumbai
आने वाली फिल्म 'पल पल दिल के पास' से फिल्म जगत में दो नए कलाकार अपना पहला कदम रखने जा रहे हैं। एक हैं अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल के बेटे करण देओल और दूसरी हैं अभिनेत्री सहर बाम्बा। फिल्म के प्रमोशन शुरू हो चुके हैं, इसी बीच एक खास बातचीत के दौरान शिमला की लड़की सहर ने कुछ खुलासे किए। 
विज्ञापन

2 of 6
sahar bamba - फोटो : social media
बता दें की सहर बाम्बा के कोई फिल्मी कनेक्शन नहीं हैं। साल 2016 में बॉम्बे टाइम्स फ्रेश फेस जीतने के बाद ही सनी पाजी की नज़र उन पर पड़ी थी। जिसके बाद उन्होंने सहर को फिल्म में लेने की योजना बनाई थी। सहर बताती हैं की उनके घर में सभी लोग सनी देओल के बड़े फैन हैं, जब उन्हें पता चला की सहर उन्हीं के बेटे के साथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं, वे सभी खास उत्साहित थे। 

पढ़ें: 400 फीट ऊपर से बेटे को गिरता देख सनी देओल की हुई थी ऐसी हालत, इंटरव्यू में किया खुलासा
विज्ञापन

3 of 6
बेटे करण देओल के साथ सनी देओल और सहर बांबा - फोटो : सोशल मीडिया और अमर उजाला (मुंबई टीम)
फिल्म की शूटिंग को लेकर जब बात हुई तब सहर बताती हैं की 'हमारी पहली मुलाकात से ही, सनी सर ने मुझे सहज महसूस कराया। अब मैं उनसे हर चीज के बारे में आराम से बात कर सकती हूं। लेकिन जब मैं सनी सर के ऑफिस में करण से मिली, तब पता चला की वह शर्मीला और मितभाषी है। जब हम फिल्म की तैयारी के लिए मनाली गए, तब मैने और करण ने करीब एक महीने तक एक-दूसरे से बात तक नहीं की थी।

पढ़ें: करण देओल से पहले इन पांच स्टारकिड्स को मिला ये चांस, एक बाप-बेटे की तो बात भी हो गई थी बंद

4 of 6
sunny deol karan deol
इसके बाद सहर कहती हैं- 'मैंने तालमेल बिठाने की कोशिश जरूर की, लेकिन मुझे नहीं लगा कि करण ने मुझे पसंद किया। फिर सनी सर ने एक दिन के लिए मुंबई से उड़ान भरी, तभी हम सब ने एक पार्टी की, इस पार्टी में पहली बार मेरी और करण की भी बात हुई। जब मैने उनसे पूछा की आप ऐसे क्यों हैं तब करण ने चुटकी ली और बोले, ' नहीं ऐसा कुछ नहीं है, तब मैं अपने ही क्षेत्र में था और मुझे कोई परवाह नहीं थी।' 
विज्ञापन

5 of 6
sunny_deol_karan_deol
सनी और उनके बेटे करण की बात करते हुए सहर आगे बोलीं-  'दोनों ही अपने काम के प्रति बेहद तल्लीन रहते हैं। सेट पर शूट के वक्त दोनों सिर्फ काम पर ही ध्यान देते हैं। पर शूट के बाद वह बेहद ही अच्छे और घुलने मिलने वाले बन जाते हैं।' सहर बताती हैं की उन्हें सनी देओल में पिता समान छवी नजर आती है और करण उनके अच्छे दोस्त बन गए हैं। 

पढ़ें: तो खत्म हो गई शाहरुख और सनी देओल के रिश्ते में दरार, इस वजह से 16 साल तक नहीं की थी बात
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
karan deol
सहर शिमला की रहने वाली हैं, जहां उनके पिता एक होटल चलाते हैं। सहर बचपन से ही एक अभिनेत्री बनना चाहती थीं और उनके घर वालों को भी इस बात से कोई ऐतराज़ नहीं था। सूत्रों के मुताबिक सहर ने इस फिल्म के बाद अभी कोई फिल्म साइन नहीं की है, बल्कि वे एक बार फिर सनी देओल और करण के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। इनके अलावा सहर ने वरुण धवन, करण जौहर, जोया अख्तर, इम्तियाज अली और आनंद एल राय जैसे उमदा कलाकारों के साथ काम करने की ख्वाइश जाहिर की है।   

पढ़ें: फिटनेस फ्रीक हैं सनी देओल के बेटे की हीरोइन, खुद को योगा से रखती हैं फिट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें