अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का अफेयर किसी से छिपा नहीं है। लंबे वक्त से दोनों एक-दूसरे के प्यार में हैं। हालांकि, इस वक्त अर्जुन और मलाइका अपने-अपने काम के सिलसिले में एक-दूसरे से अलग हैं। एक तरफ अर्जुन अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं तो वहीं मलाइका इन दिनों तुर्की में फोटोशूट करा रही हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ एक सवाल-जवाब सेशन शुरु किया। इस दौरान अर्जुन कपूर ने अपने एक फैन से गुजारिश कर दी कि वह उनकी बात मलाइका तक पहुंचा दें।