बॉलीवुड में कई बड़े स्टार रहे और हैं जिनकी फिल्में ब्लॉकबस्टर रहती हैं। हिंदी सिनेमा में जहां दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, राजेंद्र कुमार से लेकर राजकुमार और देवानंद जैसे लेजेंड मिले, तो वहीं पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री भी टेलेंट के मामले में पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
2 of 12
वहीद मुराद
आज हम आपको पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे एक्टर के बारे में बताएंगे जिसने ना सिर्फ पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया बल्कि वो खुद साउथ एशिया के सबसे ज्यादा प्रभावशाली और पॉपुलर स्टार्स में से एक था। ये हैं एक्टर वहीद मुराद।
विज्ञापन
3 of 12
वहीद मुराद
वहीद मुराद शख्सियत तो एक थे, लेकिन उनके अंदर इतने टैलेंट थे कि सभी उनके आगे नतमतस्क थे। उनके स्टाइल, ड्रेसिंग सेंस यहां तक कि उनके बोलने के अंदाज और हेयर स्टाइल के भी लोग कायल थे। एक्टर के अलावा वो एक बेहतरीन प्रोड्यूसर और स्क्रिप्ट राइटर थे। उनकी चॉकलेटी छवि और उनके एक्सप्रेशन लोगों को घायल ही कर देते थे।
4 of 12
वहीद मुराद
वहीद मुराद ने अपने करियर की शुरुआत बतौर प्रोड्यूसर की थी, लेकिन लोगों की ख्वाहिश थी कि वहीद मुराद एक्टिंग करें क्योंकि उनमें हर वो चीज थी जो एक हीरो के अंदर होनी चाहिए, लेकिन वहीद एक्टिंग नहीं करना चाहते थे।
विज्ञापन
5 of 12
वहीद मुराद
काफी मनाने के बाद वहीद मुराद एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार हुए और 1966 में उन्होंने फिल्म 'अरमान' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। रिलीज होते ही इस फिल्म ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया कि सभी ने दांतो तले उंगली दबा ली। वहीद की इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीद मुराद को देखने के लिए लोग किस हद तक पागल हो गए थे, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी ये डेब्यू फिल्म सिनेमाघरों में करीब 75 हफ्तों तक लगी रही।
विज्ञापन
6 of 12
वहीद मुराद
इसके बाद वहीद मुराद ने कई और फिल्मों में काम किया जिनमें ज्यादातर फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं और इस तरह वहीद मुराद ने 60 के दशक तक पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। उन दो दशकों में वहीद मुराद एक ऐसे स्टार बन चुके थे जिसकी लगभग हर फिल्म सिल्वर, गोल्डन और डायमंड जुबली मना रही थी। वहीद मुराद पाकिस्तान के इकलौते ऐसे स्टार रहे जिसके नाम सबसे ज्यादा प्लेटिनम का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
7 of 12
वहीद मुराद
वहीद मुराद नाम का ये सितारा जो फिल्मी परदे पर चमक रहा था जल्द ही उसकी जिंदगी में वो मोड़ आया जब उसका करियर धरातल पर आने लगा और उसे फिल्मों में सेकेंड्री रोल मिलने लगे। नतीजा ये हुआ कि कभी जो हीरोइनें वहीद के साथ काम करने से पहले सोचती भी नहीं थीं बाद में उन्हें उनके पतियों ने वहीद के साथ काम करने से रोक दिया। इस तरह वहीद मुराद की जिंदगी में बुरा दौर शुरू हो गया। वो डिप्रेशन का शिकार हो गए और खुद को शराब में डुबो लिया।
8 of 12
वहीद मुराद
धीरे-धीरे शराब, नींद की गोलियों और तंबाकू की लत ने वहीद मुराद की जिंदगी को और नरक बना दिया। नतीजा ये हुआ कि वहीद मुराद के पेट में अल्सर हो गया और खूब खून बहने लगा। वहीद की जान बचाने के लिए उनका पेट ऑपरेशन कर निकाल दिया गया। हालांकि इसके बाद वो ठीक तो हो गए लेकिन उनका वजन काफी घट गया, बावजूद इसके वहीद रहमान पर एक्टिंग का जोश शुमार था।
9 of 12
वहीद मुराद
सबसे भयानक हादसा हुआ 1983 में जब वहीद गाड़ी चला रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी एक पेड़ से टकराई और एक्सीडेंट हो गया। इसमें उनके चेहरे पर काफी चोट आई और सर्जरी कराने की नौबत आ गई...लेकिन इससे पहले ही सबकुछ ट्रैक पर लौट पाता, एक दिन वहीद मुराद मरे हुए मिले।
10 of 12
वहीद मुराद
सर्जरी से एक दिन पहले ही उन्होंने अपना बर्थडे मनाया था और अगले दिन जब वो काफी देर तक नहीं उठे तो उनके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। सामने जो दिखा उससे दुनिया ही हिल गई।
11 of 12
वहीद मुराद
सामने वहीद मुराद की लाश पड़ी थी और उनके मुंह में पान था। किसी को नहीं पता कि वहीद मुराद की हत्या हुई थी या फिर उन्होंने सुसाइड किया था।