वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया का सफर खत्म हो गया है। बता दें कि भारत को 18 रन से हराकर न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंच गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इसको लेकर रिेक्शन आना शुरू हो गए हैं। इन रिएक्शन्स में पाकिस्तान की ओर से मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गए हैं। इन मीम्स में पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स टीम इंडिया को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स भी उन्हें मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
सोशल मीडिया पर वायरल मीम
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने शाहरुख खान की फोटो पोस्ट की है। फोटो फिल्म ओम शांति ओम का एक सीन है। इसके साथ ही फोटो को कैप्शन दिया है- ठंड पड़ गई।
विज्ञापन
3 of 7
सोशल मीडिया पर वायरल मीम
- फोटो : सोशल मीडिया
एक दूसरे यूजर ने फिल्म जवानी है दीवानी से दीपिका पादुकोण का एक सीन ट्वीट किया है। इस ट्वीट के साथ ही फिल्म के गाने के बोल लिखे हैं- 'इतना मजा क्यों आ रहा है।'
4 of 7
सोशल मीडिया पर वायरल मीम
- फोटो : सोशल मीडिया
एक और यूजर ने फिल्म बदलापुर से नवाजुद्दीन सिद्दिकी का एक फोटो पोस्ट किया है। फोटो में नवाजुद्दीन निराश और हताश नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ ही ऊपर कैप्शन लिखा है- भारतीय और अफगानियों की हालत।
विज्ञापन
5 of 7
सोशल मीडिया पर वायरल मीम
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने फोटो पोस्ट की है जोकि एक कोलाज है। कोलाज में एक फोटो भारतीय टीम के प्लेयर्स की है जिसमें वो उदास नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो को एडिट करके तांत्रिक के रूप में पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद को दिखाया गया है।
विज्ञापन
6 of 7
सोशल मीडिया पर वायरल मीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय यूजर्स ने भी पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स को करार जवाब दिया है। एक यूजर ने फिल्म पद्मावत से दीपिका की एक फोटो पोस्ट की है। इसके साथ ही फोटो पर लिखा है- 'जब किसी और की बर्बादी हमें अपनी जीत लगने लगे तो हम से बर्बाद कोई नहीं।' गौरतलब है कि यह पोस्ट उन सभी पाकिस्तानियों को सीधा सटीक और करारा मुंहतोड़ जवाब है जो न्यूजीलैंड की जीत पर खुश हो रहे हैं। जबकि भारतीय टीम से खुद ही पहले मुंह की खा चुके हैं।
वहीं एक और यूजर ने टीम इंडिया की फोटो पोस्ट की है। जिसपर लिखा है- मैं सिर्फ जीतती हुई टीम इंडिया का फैन नहीं हूं, मैं टीम इंडिया का फैन हूं। मैं अपने देश और अपनी टीम को आखिरी सांस तक सपोर्ट करूंगा।'