बाटला हाउस की टीम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
जॉन अब्राहम से अक्षय कुमार और उनकी फिल्म के मुकाबले को लेकर सवाल हुआ तो पहले तो जॉन मुस्कुराए। फिर बोले, "मेक सम नॉइज़ फॉर द देसी बॉइज।" जॉन ने आगे कहा, "काश कोई कॉन्ट्रोवर्सी हो पाती, पर मैं और अक्षय कुमार बहुत अच्छे दोस्त हैं, बल्कि हमने इस बारे में दो दिन पहले ही बात की । मेरे हिसाब से सभी फिल्मों को काफी स्क्रीन स्पेस मिल जाएगी, साथ ही साथ दर्शकों के पास अपनी इच्छा अनुसार फिल्म देखने का भी पूरा मौका होगा। एक बात तो मैं कह सकता हूं कि हमारी फिल्म बहुत अच्छी है। इस बात की तसल्ली है कि दर्शक जानते हैं कि एक फिल्म तो अच्छी है। दूसरी फिल्मों का मैं नहीं कह सकता, पर आशा करता हूं और फिल्में भी बहुत अच्छी हों।"