सिर्फ आम लोग ही नहीं कई बार सेलिब्रेटी भी ऐसे हादसों का शिकार हो जाते हैं जिसके बारे में सोचकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। ऐसा ही एक हादसा पाकिस्तान में हुआ है। पाकिस्तान में एक प्राइवेट पार्टी में परफॉर्म करने से मना करने पर एक गायिका को 3 बंदूकधारियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।