फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies: बॉलीवुड की इन फिल्मों को चुराकर बने ये PAK शोज, लिस्ट में 'मोहब्बत तुझे अलविदा' से 'चीख' तक कई शामिल

Mon, 03 Jul 2023 05:07 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तानी कॉपीड शो - फोटो : amar ujala
सिनेमा की दुनिया में कॉन्सेप्ट चुराने का कॉन्सेप्ट काफी पुराना है। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं, जो साउथ की या हॉलीवुड की कॉपी होती हैं। तो वहीं बॉलीवुड फिल्मों के कॉन्सेप्ट को भी कई बार कॉपी किया जाता है। इस मामले में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी पीछे नहीं है। पाकिस्तान ने कई बॉलीवुड फिल्मों के कॉन्सेप्ट को कॉपी किया है। तो चलिए यहां हम आपको पाकिस्तान द्वारा कॉपी किए गए शोज के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मोहब्बत तुझे अलविदा - फोटो : सोशल मीडिया
मोहब्बत तुझे अलविदा
श्रीदेवी, अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर स्टारर फिल्म 'जुदाई' 90 के दशक की हिट फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म का कॉन्सेप्ट चुराकर पाकिस्तान में एक शो बनाया गया जिसका नाम है 'मोहब्बत तुझे अलविदा'। इस पाकिस्तानी शो की कहानी पूरी तरह से ही फिल्म जुदाई की तरह थी।

इसे भी पढ़ें- OMG 2: माथे पर भस्म..गले में रुद्राक्ष..लंबी जटाओं में नजर आए अक्षय, नया पोस्टर देख यूजर्स बोले- हर हर महादेव
विज्ञापन

3 of 5
कोई अपना नहीं - फोटो : सोशल मीडिया
कोई अपना नहीं
मनीषा कोईराला और आमिर खान स्टारर फिल्म अकेले हम अकेले तुम की कहानी चुराकर पाकिस्तानी शो कोई अपना नहीं बनाया गया है। अंतर केवल इतना है कि बॉलीवुड फिल्म में मनीषा और आमिर का एक बेटा रहता है, लेकिन पाकिस्तानी शो में लीड कैरेक्टर्स की बेटी रहती है।

4 of 5
चीख - फोटो : सोशल मीडिया
चीख
बॉलीवुड फिल्म दामिनी को भी पाकिस्तान ने कॉन्सेप्ट चोरी करने के मामले में नहीं छोड़ा। पाकिस्तानी शो चीख में सबा कमर एक लड़की के लिए इंसाफ की गुहार लगाते हुए अपने परिवार के खिलाफ खड़ी नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल बंजारा - फोटो : सोशल मीडिया
दिल बंजारा
पाकिस्तानी शो दिल बंजारा बॉलीवुड की कल्ट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की कॉपी है। इस शो में भी हीरोइन विदेश यात्रा पर जाती है और उसे एक लड़के से प्यार हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें