राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
'रंगीली' से करियर की शुरुआत करने के बाद राजकुमार 'आबशार', 'घमंड' समेत कई फिल्मों में नजर आए। हालांकि, उन्हें 1957 की फिल्म 'नौशेरवान-ए-आदिल' से ज्यादा शोहरत हासिल हुई। इसके बाद वह फिल्म 'मदर इंडिया' में नजर आए, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी में चार चांद लग गए। इसके बाद उन्होंने 'पैगाम' में काम किया। राजकुमार की पॉपुलर फिल्मों में 'हमराज', 'हीर रांझा', 'पाकीजा', 'कुदरत', 'एक नई पहेली', 'मरते दम तक', 'मुकद्दर का फैसला', 'जंग बाज' और 'तिरंगा' शामिल है।