भारत पाकिस्तान के रिश्तों से कोई अनजान नहीं है। पाकिस्तान की तरफ से अक्सर बॉर्डर पर नियमों का उल्लंघन किया जाता है, जो अब आम हो चुका है। लेकिन इस बार पाकिस्तान की तरफ से एक ऐसी हरकत की गई है, जिसके बाद एक बार फिर उसपर हमारे देश के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लग रहा है। दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान के एक रेस्टोरेंट की बहुत ही शर्मनाक हरकत सामने आई है, जिसके बाद वह रेस्टोरेंट विवादों में आ गया है। कराची स्थित इस रेस्टोरेंट ने बॉलीवुड फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के एक सीन को सोशल मीडिया पर अपलोड किया है,जिसमें आलिया भट्ट अपने रोल के हिसाब से एक्शन करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसपर जमकर विवाद भी हो रहा है।