आज के दौर में अभिनेत्री हो या अभिनेता, सभी बोल्ड फोटोशूट कराते हैं और सुर्खियां बटोरते हैं। कभी-कभी अपने बोल्ड फोटोज पर ये कलाकार ट्रोल भी हो जाते हैं। कुछ महीने पहले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने बोल्ड फोटोशूट कराया था। उस समय अभिनेता को लोगों ने खूब ट्रोल भी किया। अब पाकिस्तान के मॉडल अजमल खान ने भी रणवीर सिंह जैसा ही फोटोशूट कराया है। सोशल मीडिया पर अजमल को भी यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं।