फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान का सपोर्ट करने पर ट्रोल हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस, यूजर्स बोले मत करो चापलूसी

Fri, 06 Apr 2018 04:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mawra Hocan
सलमान खान को 5 साल जेल होने की वजह से न केवल बॉलीवुड बल्कि पाकिस्तानी एक्टर्स भी निराश है। यहां तक कि फैंस दिन रात यही दुआ कर रहे हैं कि बॉलीवुड के टाइगर को जल्दी से बेल मिल जाए। इस दौरान पाकिस्तान की एक्ट्रेस मावरा होकेन ने सोशल मीडिया पर सलमान के सपोर्ट में ऐसा पोस्ट कर दिया जिससे वह यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Mawra Hocan
मावरा होकेन बॉलीवुड फिल्म 'सनम तेरी कसम' में नजर आई थीं। जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तानी फिल्म 'जवानी फिर नहीं आएगी' से पाकिस्तानी फिल्मों में डेब्यू किया था। मावरा ने ट्वीट किया- 'इस दुनिया में मानव अधिकार नहीं है। अच्छे इंसान को जानवरों को मारने के इल्जाम में सजा मिल रही है। यह पूरी तरह से गलत है अगर आप मुझे ट्रोल करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।' 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Mawra Hocan
मारवा के इस ट्वीट के बाद से ही ट्विटर पर यूजर्स उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने मावरा के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा - 'मुझे लगता है आपका दिमाग खराब हो गया है। इस शख्स के नाम पर हिट एंड रन मामला दर्ज था। यहां तक कि महिला पत्रकार को धमकी तक दी थी।' 
 

4 of 5
salman khan
वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'अब तो बॉलीवुड में पाकिस्तानी एक्टर्स काम नहीं कर सकते तो फिर चापलूसी क्यों कर रही हो।' मावरा के इस पोस्ट के बाद ज्यादातर लोगों ने मावरा का मजाक उड़ाया जबकि कुछ यूजर्स उनके सपोर्ट में भी आए। हालांकि ज्यादातर यूजर्स मावरा के कोर्ट के फैसले के खिलाफ वाले ट्वीट पर भड़क उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mawra Hocan
मावरा के अलावा पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने सलमान की सजा पर निराशा जताई है। शोएब ने लिखा - 'सलमान को 5 साल की सजा हो गई यह सुनकर काफी दुख हुआ। कोर्ट का फैसला सर आंखों पर है। फिर भी मुझे लगता है सजा काफी सख्त दी गई है।' 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें