आयशा उमर
- फोटो : insta
आयशा उमर ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें साझा की और एलन वॉट्स का कोट देते हुए कैप्शन में लिखा- "जीवन का अर्थ केवल जीवित रहना है। यह इतना सादा और इतना स्पष्ट और इतना सरल है। और फिर भी, हर कोई एक बड़ी घबराहट में इधर-उधर भागता है, जैसे कि खुद से परे कुछ हासिल करना जरूरी हो"। इन तस्वीरों में आयशा उमर बिकनी में समंदर किनारे खूबसूरत अंदाज में पोज करती नजर आ रही हैं। हालांकि पाकिस्तानी यूजर्स को उनका ये अंदाज रास नहीं आ रहा है।