अरमीना खान प्रेग्नेंसी फोटशूट
- फोटो : insta
अरमीना खान ने अपने इंस्टाग्राम से पति के साथ पोज करते हुए कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें एक्ट्रेस को अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। ग्रे और पर्पल कलर की सैटिन ड्रेस में अरमीना बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। हालांकि उनका ये लुक यूजर्स को खासा रास नहीं आया और लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट के कमेंट बॉक्स भी बंद किए हुए हैं। हालांकि उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी से ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई है।