फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansika Motwani Wedding: सोहेल कथुरिया की दुल्हनिया बनीं हंसिका मोटवानी, शादी से सामने आई पहली तस्वीर

Mon, 05 Dec 2022 12:11 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एक दूजे के हुए हंसिका मोटवानी, सोहेल कथुरिया - फोटो : social media
साउथ से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली हंसिका मोटवानी पिछले कुछ समय से लगातार अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। आखिरकार आज वह सोहेल कथुरिया की दुल्हनियां बन गई हैं। एक्ट्रेस की शादी से पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। जिसमें हंसिका और सोहेल दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों के साथ ही हंसिका की शादी से वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें दुल्हन बनी एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
हंसिका मोटवानी, सोहेल कथुरिया - फोटो : social media
हंसिका ने अपनी शादी के लिए हैवी एंब्रॉयडरी वाला खूबसूरत लाल लहंगा चुना है। सट मेकअप माथे पर छोटा सा मांग टीका हाथों में कलीरे पहने हंसिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं सोहेल कथुरिया ऑफ व्हाइट गोल्डन वर्क की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। वायरल हो रही तस्वीर और वीडियो में कपल को हाथों में हाथ पकड़े एंट्री करते देखा जा सकता  है। खुशी से दोनों के चेहरे की रौनक और भी ज्यादा बढ़ गई है।
यहां देखें वीडियो
 
विज्ञापन

3 of 4
हंसिका मोटवानी, सोहेल कथुरिया - फोटो : सोशल मीडिया
हंसिका मोटवानी की शादी के वीडियो फुटेज हंसिका ऑफिशियल नाम के फैन पेज से साझा किए गए हैं। एक वीडियो में हंसिका को लंबा घूंघट काढ़े फूलों की चादर नीचे जयमाल के लिए आते हुए देखा जा सकता है। दुल्हन के लिबास में अभिनेत्री बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।

देखें वीडियो
 
विज्ञापन

4 of 4
हंसिका मोटवानी, सोहेल कथुरिया - फोटो : सोशल मीडिया
हंसिका मोटवानी और सोहेल ने जयपुर के अरावली की पहाड़ियों के बीच मुंडोता फोर्ट में रॉयल अंदाज में शादी की है। यहीं पर उनके प्री-वेडिंग फंक्शन भी हुए। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें