फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में बहादुर पायलट का ऐसा 'अभिनंदन' देख पाक एक्टर्स हुए गदगद, बोले- हमें अपनी सेना पर गर्व है

Fri, 01 Mar 2019 12:09 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वीना मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान शुक्रवार को रिहा करेगा। वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल आज कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा बॉर्डर जाएगा। अभिनंदन के स्वागत के लिए उनके परिवार वाले भी मौजूद रहेंगे। अभिनंदन के भारत लौटने पर पाकिस्तान के एक्टर्स भी खुश हैं। हाल ही में एक्टर-प्रोड्यूसर जमाल शाह इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Abhinandan
अभिनंदन को भारत वापस लौटाने के ऐलान के बाद दोनों देशों की बीच कुछ तनाव कम हुआ है। भारत में इस खबर के बाद खुशी की लहर दौड़ गई है। पाकिस्तानी एक्टर जमाल शाह ने इंडिया टुडे से की गई बातचीत में खुशी जताई है।
विज्ञापन

3 of 5
जमाल शाह - फोटो : सोशल मीडिया
जमाल ने कहा, 'अगर मैं होता तो ऐसा ही करता, पाकिस्तान के अधिकतर लोग ऐसा ही चाहते थे कि अभिनंदन को वापस भारत को सौंप दिया जाए।' भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर हुई सख्ती को लेकर जमाल ने कहा, 'कला और संस्कृति ऐसा जरिया है जिससे हम लोग एक दूसरे को ज्यादा करीब ला पाते हैं. कला के माध्यम से एक-दूसरे के बीच के जो फासले हैं उस पर एक ऐसा पुल बन जाता है जो दूरियों को मिटा देता है।'

4 of 5
Ali Zafar
जमाल के अलावा भी कई पाकिस्तानी एक्टर्स अभिनंदन की रिहाई से खुश हैं। अली जफर ने लिखा- 'हमें अपने देश, सेना और अपने लोगों पर गर्व है। दुनियाभर में पाकिस्तान नई मानसिकता का गवाह बन रहा है। हम शांति लाना चाहते हैं तरक्की करना चाहते हैं।'



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
veena malik
पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने अभिनंदन की मूछों की तारीफ अपने ट्विटर हैंडल से की। बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं वीना ने लिखा- 'मूंछों का यह अंदाज मैंने पहले कभी नहीं देखा था।'



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें