फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदनान सामी ने की भारतीय वायुसेना की तारीफ तो बौखलाए पाक एक्टर इमरान, बोले- कभी तुम भी पाकिस्तान...

Thu, 28 Feb 2019 02:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अदनान सामी
भारत और पाकिस्तान के बीच इस वक्त तनाव का माहौल है। बुधवार को पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले की नाकाम कोशिश की। तो भारत ने भी पाकिस्तान के एक लड़ाकू विमान को तो मार गिराया। लेकिन इस बीच भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान की गिरफ्त में आ गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
adnan sami to pakistan fan
पहले तो पाकिस्तान ने भारत के दो लड़ाकू विमानों को मार गिराने और दो पायलटों को गिरफ्तार करने का खोखला दावा किया। शाम होते होते पाकिस्तान अपनी बात से पलट गया कि केवल एक भारतीय पायलट ही उनके पास है। भारत ने पाकिस्तान को सख्त संदेश दे दिया है कि हमारे पायलट को सही सलामत हम तक पहुंचा दें।
विज्ञापन

3 of 5
imran abbas
भारत में हर तरफ पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को वापस लाने की मुहिम चल रही है। इस बीच अदनान सामी ने भी हाल ही में ट्विटर पर पोस्ट के जरिए भारतीय सेना को उनके पराक्रम और पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी। अदनान के इस ट्वीट के बाद तो जैसे पाकिस्तानियों में हड़कम्प मच गया। पाकिस्तानी लोगों ने अब भारतीय नागरिकता प्राप्त कर चुके अदनान सामी को जमकर ट्रोल किया। लोगों ने उन्हें देशद्रोही भी कहा। अदनान को ट्रोल करने के मामले में उनके पाकिस्तानी दोस्त सिंगर-एक्टर इमरान अब्बास भी पीछे नहीं रहे। 
 

 

4 of 5
adnan sami to pakistan fan
इमरान अब्बास ने अपने फेसबुक पर लिखा, 'अदनान जिस पाकिस्तान को गालियां दे रहे है, कैसे भूल गए कि वह पाकिस्तान में रहे है। अदनान के पिता पाकिस्तानी एयरफोर्स में पायलेट थे, उन्होंने लड़ाई लड़ी है, उस पिता का कोई भी बेटा अपनी मात्रभूमि को इस तरह कैसे गाली दे सकता है? आप दोनो देशों के बीच एक शांति के संदेश के तौर पर ब्रैंड ऐंबैसडर का रोल निभा सकते थे, लेकिन आपने ऐसा नहीं किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ADNAN SAMI - फोटो : SELF
आपको बता दें कि अदनान सामी मूल रूप से पाकिस्तानी हैं। भारत में संगीत की दुनिया में उन्होंने अलग मुकाम हासिल किया है। 2015 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय नागरिकता प्रदान की थी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें