फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन पर ट्वीट कर ट्रोल हुए पाकिस्तानी एक्टर हमजा अली, भारतीयों के साथ पाकिस्तानियों ने भी लगाई फटकार

Mon, 14 Dec 2020 06:47 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हमजा अली अब्बासी - फोटो : फाइल
किसान आंदोलन को लेकर पाकिस्तानी अभिनेता हमजा अली अब्बासी को ट्वीट करना महंगा पड़ गया। भारतीय यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर खूब लताड़ लगाई। लोगों ने उनसे पूछा कि बलूचिस्तान में आंदोलन कर रहे छात्रों पर वह खामोश क्यों हैं? वहीं पाकिस्तान के यूजर्स ने भी हमजा अली को वहां के किसानों की हालत याद दिलाई। 
विज्ञापन

2 of 5
हमजा अली अब्बासी - फोटो : फाइल
भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर अभिनेता हमजा अली अब्बासी ने अपनी टिप्पणी करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मैं भारत में आंदोलन कर रहे किसानों का हृदय से सम्मान करता हूं।' हमजा के इस ट्वीट पर भारत और पाकिस्तान के यूजर्स भड़क गए।
 
विज्ञापन

3 of 5
हमजा अली अब्बासी - फोटो : फाइल
एक यूजर ने ट्वीट किया 'क्रूर हत्या के खिलाफ उत्तरी वजीरिस्तान के लोग इस्लामाबाद प्रेस क्लब के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं, इस पर आपकी क्या राय है? लगातार गुमशुदा हो रहे बलोच के लोगों के बारे में आपका क्या कहना है?' वहीं एक पाकिस्तानी यूजर ने  लिखा, 'पाकिस्तान के किसानों के बारे में आपका क्या कहना है? कुछ अपने किसानों के बारे में बात कर लो जो गरीबी रेखा से नीचे जिंदगी गुजार रहे हैं।'

 
 

4 of 5
हमजा अली अब्बासी - फोटो : फाइल
इसके बाद तो कई और यूजर्स भी भड़क गए। एक यूजर ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, 'पहले अपना घर देखो और संभालो।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'कृपया अपने देश के नागरिकों को देखें। हम भारतीय अपने मुद्दों का समाधान करने में समर्थ हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हमजा अली अब्बासी औैर इमरान खान - फोटो : फाइल
गौरतलब है कि हमजा अली अब्बासी भारत के खिलाफ अपने भड़काऊ बयान देने के लिए जाने जाते हैं। बीते साल उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का एलान किया था। उन्होंने कहा था कि अब वे सिर्फ इस्लाम का प्रचार करेंगे।

Exclusive: मां की तरह बच्चे भी परिवार को बांध कर रखते हैं, कैसे? आइए जानते हैं "क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी" के किरदारों से

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें