दुनियाभर में इन दिनों पाकिस्तानी शो, फिल्में और कलाकार खूब लोकप्रिय हो रहे हैं। बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए कलाकारों के बारे में भी लोग जानने का प्रयास करते रहते हैं। उनकी निजी जिंदगी और हर अपडेट के बारे में फैंस जानना चाहते हैं। इसी बीच पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता फिरोज खान पिछले काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल फिरोज खान अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले दिनों पत्नी से अगल होने के बाद अब खबर आ रही है कि फिरोज खान ने अपनी पत्नी से मारपीट की है, जिसकी तस्वीरें अलीजे ने साझा की हैं।