फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में भारतीय कार्यक्रमों के प्रसारण पर बैन, अब नहीं दिखाए जाएंगे टीवी सीरियल और फिल्में

Sun, 28 Oct 2018 08:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tv serial - फोटो : twitter
भारतीय टेलीविजन पर दिखाए जाने वाले सीरियल और फिल्में पाकिस्तान में काफी मशहूर हैं। वहां पर भी लोगों में इन दोनों का उतना ही क्रेज है जितना कि भारत में लेकिन अब पाक सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐसा फैसला लिया है जिससे वहां के लोगों को झटका जरूर लग सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय टीवी चैनलों पर भारतीय कार्यक्रमों के प्रसारण पर प्रतिबंध के अपने आदेश को फिर से बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
karachi supreme court - फोटो : file photo
मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार ने यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन द्वारा सुप्रीम कोर्ट कराची रजिस्ट्री में स्थानीय टीवी चैनलों पर विदेशी सीरियल दिखाने संबंधी याचिका पर आदेश सुनाया। इस आदेश के अनुसार भारतीय सीरियल के प्रसारण पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। आदेश में कहा गया - 'वह हमारे संविधान का उल्लंघन करना चाहते हैं। क्या हम उनके चैनलों पर प्रतिबंध तक नहीं लगा सकते?'

 
विज्ञापन

3 of 5
Yeh Hai Mohabbatein - फोटो : File Photo
आपको बता दें, पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पेमा) ने साल 2016 में टीवी और एफएफ रेडियो चैनलों पर भारतीय कार्यक्रमों के प्रसारण पर बैन लगाने का आदेश दिया था। इस आदेश को मनोरंजन उद्योग द्वारा पाकिस्तानी कार्यक्रमों और एक्टर्स पर प्रतिबंध लगाने के जवाब के तौर पर देखा गया।

4 of 5
बिग बॉस - फोटो : File Photo
इसके बाद साल 2017 में लाहौर उच्च न्यायालय ने इस बैन को बेकार कहते हुए हटा दिया था। हालांकि अब इस बैन को फिर से सुप्रीम कोर्ट ने बहाल कर दिया है। पाकिस्तान में भारत के हिट सीरियल और फिल्में पहले भी कई बार बैन हो चुके हैं। इन सीरियल में फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस', 'नागिन', 'भाबी जी घर पर है' और 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
veena malik - फोटो : twitter
गौरतलब है कि 'बिग बॉस' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकी हैं। वीना मलिक की इस शो में अशमित पटेल के साथ काफी नजदीकियां बढ़ी थीं। हालांकि शो खत्म होने के बाद दोनों की राह अलग हो गई थी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें