फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में भारतीय फिल्मों और सीरियल के बैन से लेकर 'बिग बॉस 12' तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Sun, 28 Oct 2018 08:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Thugs Of Hindostan - फोटो : instagram
भारतीय फिल्म और सीरियल पाक में बैन
पाकिस्तान में एक बार फिर से भारतीय सीरियल और फिल्म बैन करने का आदेश दिया गया है। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय टीवी चैनलों पर भारतीय कार्यक्रमों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि 'वे हमारे संविधान का उल्लंघन करना चाहते हैं। क्या हम उनके चैनलों पर प्रतिबंध तक नहीं लगा सकते?' इससे पहले साल 2016 में पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने भारतीय कार्यक्रमों के प्रसारण पर बैन लगा दिया था।

पढ़ें: पाकिस्तान में भारतीय कार्यक्रमों के प्रसारण पर बैन, अब नहीं दिखाए जाएंगे टीवी सीरियल और फिल्में
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : voot
'बिग बॉस 12' में डबल एविक्शन
बिग बॉस के घर में वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान खान ने श्रीसंथ की क्लास लगा दी। श्रीसंथ के व्यवहार को लेकर सलमान खान ने उन्हें खलनायक की कुर्सी पर बैठाया और कहा कि उन्हें किस बात का घमंड है। इसके बाद श्रीसंथ वाशरूम में जाकर रोने लगे। बता दें कि बिग बॉस के पहले एपिसोड से ही श्रीसंथ अपने बिगड़ैल रवैये की वजह से जाने जाते रहे हैं। काल कोठरी की सजा के दौरान उन्होंने दीपक ठाकुर को नौकर तक कह दिया था। वहीं इस हफ्ते सलमान खान घर में डबल एविक्शन करने वाले हैं। द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, इस हफ्ते सबा और अनूप जलोटा घर से बेघर हो जाएंगे। वहीं, सृष्टि और सुरभि घर में एक बार फिर अपना खेल चालू करेंगी। 

पढ़ें: बिग बॉस: घर से बेघर हुए ये दो कंटेस्टेंट, अब इस एक्ट्रेस की होगी शो में एंट्री
विज्ञापन

3 of 5
tanushree - फोटो : file photo
तनुश्री मामले में पुलिस की पूछताछ 
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था जिसके बाद अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने उन लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है जिनके नाम तनुश्री ने गवाह के तौर पर दिए हैं। मुंबई मिरर के मुताबिक 11 में से 3 गवाहों से पुलिस ने पूछताछ कर ली है। बता दें तनुश्री का आरोप है कि साल 2008 में आई फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के लिए उन्हें एक आइटम नंबर शूट करना था। शूटिंग के दौरान नाना ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की। 

पढ़ें: बढ़ सकती हैं नाना की मुश्किलें, तनुश्री के साथ छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने गवाहों का बयान दर्ज किया

4 of 5
Hina Khan - फोटो : Instagram
हिना खान ने शेयर की नई तस्वीरें
कसौटी जिंदगी के-2 में कोमोलिका का किरदार हिना खान निभाएंगी। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद हिना खान के लिए ये बड़ा प्रोजेक्ट है। तस्वीरें शेयर कर हिना खान ने बता दिया है कि जल्द ही उनकी एंट्री होने वाली है। हिना खान ने फिल्म के सेट से 3 तस्वीरें शेयर की हैं। इससे पहले जारी किए गए प्रोमो में हिना के लुक को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

पढ़ें: हिना खान ने शेयर की 'कोमोलिका' के लुक की नई तस्वीरें, जल्द होगी सीरियल में एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aditi Rao Hydari
अदिति राव हैदरी का जन्मदिन आज
एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। फिल्मी करियर की बात करें तो अदिति ने साल 2006 में मलयालम फिल्म प्रजापति से डेब्यू किया था। अदिति ने दिल्ली 6 में अविवाहित महिला के किरदार से लेकर पद्मावत फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी मेहरुन्निसा का किरदार निभाया। इसके साथ ही ये साली जिंदगी, लंदन पेरिस न्यूयॉर्क, मर्डर 3 और खूबसूरत फिल्म में भी वह नजर आईं।

पढ़ें: 17 की उम्र में इस एक्टर को डेट करने लगी थीं ये हीरोइन, राजा-महाराजा के खानदान से रखती हैं ताल्लुक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें