फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर हुए हमले को लेकर रवीना टंडन ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात

Mon, 29 Jun 2020 10:38 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रवीना टंडन, पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज - फोटो : सोशल मीडिया
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में एक दर्दनाक आतंकी हमले में 11 लोग मारे गए हैं। यह हमला सोमवार सुबह कराची शहर में स्थित पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में हुआ था। इस घटना ने एक बार फिर से पाकिस्तान का हिलाकर रख दिया है। वहीं भारत में भी इस आतंकी हमले को लेकर बहुत से लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इनमें बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह कई मुद्दों पर अपनी राय भी देती रहती हैं। पाकिस्तान में हुए इस आतंकी हमले पर रवीना टंडन ने भी सोशल मीडिया पर दुख जताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में हुए हमले पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही इस घटना में मरने वालों की आत्मा की शांति का कामना की है।
विज्ञापन

3 of 5
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रवीना टंडन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कराची में आतंकी हमले की खबर सुनकर दुख हुआ। इस हमले में मारे गए मासूम लोगों के लिए प्रार्थना और संवेदनाएं।' रवीना टंडन के इस ट्वीट पर उनके फैंस सहित कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी। गौरतलब है कि पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में हुए इस हमले को चार आतंकवादियों ने अंजाम दिया था। 
 

4 of 5
पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज हमला - फोटो : सोशल मीडिया
हमले में एक पुलिस अधिकारी और चार सुरक्षा गार्ड भी मारे गए हैं। वहीं तीन पुलिस कर्मियों समेत सात लोग इस हमले में घायल हुए। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान ने आतंकवादी हमले की आलोचना की है। घटना पर उन्होंने कहा कि देश अपनी धरती से आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आतंकी हमला - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) से जुड़े माजिद ब्रिगेड ने हमले की इस आतंकी जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। दूसरी ओर आतंकवाद-रोधी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि उग्रवादियों में से एक की पहचान सलमान के रूप में हुई, जो कि बलूचिस्तान प्रांत के रहने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें