फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी मीडिया ने अभिनेता आमिर खान को बताया हत्यारा, सोशल मीडिया पर जमकर हुआ ट्रोल

Fri, 17 Apr 2020 11:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aamir Khan - फोटो : amar ujala mumbai
पाकिस्तानी मीडिया एक बार फिर से अपनी करतूतों की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा है। इस बार भारत का ये पड़ोसी मुल्क बॉलीवुड अभिनेता अमिर खान की वजह से ट्रोल हो रहा है। पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल ने बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान को हत्यारे के रूप में दिखाया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Aamir Khan - फोटो : Social Media
दरअसल हाल ही में पाकिस्तानी की एक कोर्ट ने 17 साल बाद राजनीतिक पार्टी मुहाजिर कौमी आंदोलन-हक्की (MQM) के एक आमिर खान नाम के नेता को डबल मर्डर केस में बरी किया है, लेकिन इस खबर को ब्रेकिंग के दौरान चलाने पर पाकिस्तान के एक ऊर्दू चैनल ने बहुत बड़ी गलती कर दी और नेता की तस्वरी की जगह चैनल ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की तस्वीर को लगा दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
aamir khan - फोटो : social media
हालांकि कुछ समय बाद चैनल ने अपनी गलती को सुधार लिया, लेकिन आमिर खान के लगी तस्वीर की ब्रेकिंग को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पाकिस्तान का ऊर्दू चैनल सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल को रहा है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने चैनल की ओर से खबर पर लगाई आमिर तस्वीर को अपने अकाउंट पर साझा किया और पाकिस्तान को ट्रोल कर रहे हैं। 
 

4 of 5
Aamir Khan - फोटो : amar ujala mumbai
वहीं बात करें आमिर खान की तो वह जल्दी ही अपनी बहुचर्चित फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' में नजर आने वाले हैं। 'लाल सिंह चड्डा' हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप पर का रीमेक है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग को कोरोना वायरस की वजह से बंद कर रखा है। उनकी ये फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी। ऐसे में इस फिल्म की शूटिंग बाकी है, इसके बाद उसकी एडिटिंग भी होनी है और आमिर खान प्रमोशन में भी बहुत वक्त लेते हैं। ये सब चीजें क्रिसमस तक पूरी होना आमिर खान की फिल्म के लिए बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाल सिंह चड्ढ़ा - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
आमिर के करीबी सूत्रों ने बताया, 'आमिर अपनी फिल्म के प्रमोशन को पूरा वक्त देते हैं, जिसमें वे अपनी फिल्म के कई ट्रेलर भी रिलीज करते हैं। उस समय हम चंडीगढ़ में शूटिंग कर रहे थे, तब कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन शुरू हुआ। उस समय अभिनेत्री करीना कपूर के साथ फिल्म का दूसरा पोस्टर रिलीज किया गया था। इस फिल्म के बचे हुए हिस्से की शूटिंग लगभग दो महीने तक चलने वाली है। अगर वे अपनी फिल्म को नए नियमों और कानूनों के हिसाब से शूटिंग नहीं करेंगे और कार्यस्थल पर उन नियमों का पालन नहीं करेंगे जो सरकार ने लागू किए हैं, तो यह फिल्म अपने समय पर पूरी हो ही नहीं सकती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें