फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा अटैक पर चुप थे ये पाक कलाकार, न्यूजीलैंड मस्जिद हमले पर खुलकर बोले

Sun, 17 Mar 2019 05:56 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पाक कलाकार - फोटो : Blush

हाल ही में न्यूजीलैंड में एक क्राइस्टचर्च मस्जिद पर हुए नरसंहार की चारों तरफ कड़ी निंदा हो रही है। इस हैवानियत से भरे हमले को लेकर लोगों में भारी रोष पैदा हुआ है। देश और दुनिया के साथ-साथ फिल्मी सितारो ने  भी इस जघन्य कृत्य की घोर निंदा की। इसके साथ ही पाकिस्तान के कलाकारों ने भी इस हमले पर खुलकर बोला है। लेकिन उन्होने पुलवामा हमले पर चुप्पी साधे रखी थी।  

विज्ञापन

2 of 5
Ali Zafar - फोटो : file
बता दें कि पुलवामा हमले के ठीक एक महीने बाद 14 मार्च को न्यूज़ीलैंड की क्राइस्टचर्च मस्जिद पर कुछ हमलावारों ने ताबडतोड़ फायरिंग की थी। इस हमले में कई लोगों की जान चली गई। वहीं, हमले पर पाक कलाकार अली जफर ने ट्वीट कर लिखा 'नमाज के वक्त बेगुनाह मुसलमानों को मौत के घाट उतारते हुए शख्स का वीडियो देखा, जिसने मुझे सबसे ज्यादा परेशान किया, अब यह बात दिमाग में आ रही है कि अब विश्व इसे हिंसक कार्रवाई कहेगा या आतंकी।' 
विज्ञापन

3 of 5
Mawra Hocan - फोटो : file
पाक एक्ट्रेस मावरा होकेन बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम में नजर आई थीं। बता दें कि पुलवामा अटैक पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। लेकिन, न्यूजीलैंड हमले पर उन्होने लिखा- 'जुम्मा मुबारक, प्यार, अमन, शांति, सम्मान और सहनशीलता होनी चाहिए, इस हमले से आहत हूं, अगर कोई भी शख्स इबादत की जगह हमला करता है तो वह किसी भी धर्म का कैसे हो सकता है।'

4 of 5
Mahira Khan - फोटो : FIle
उरी हमले के बाद वापस पाकिस्तान भेजी गईं अभिनेत्री माहिरा खान ने पुलवामा अटैक पर चुप्पी साधे रखीं, लेकिन क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले पर उन्होंने दुख व्यक्त कर मारे गए लोगों के परिजनों के लिए दुआएं की।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gauhar khan - फोटो : santa banta
उधर, बॉलीवुड और छोटे पर्दे के सितारों ने न्यूजीलैंड के इस नरसंहार की जमकर निंदा की है। कई कलाकारों ने ट्विटर के जरिए इस पर प्रतिक्रिया दी। बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान ने इस घटना पर ट्वीट किया- 'उसका नाम जाने बगैर उसको आतंकवादी न बोलें। वह एक क्रिमिनल है जिसने मस्जिद में नमाज अदा कर रहे मुसलमानों की हत्या की। अगर उसका नाम अली या फिर ऐसा कुछ होता है तो उसको आतंकवादी कह सकते हैं।'

No pls do not call him a terrorist without knowing his name !🙄He could be just a criminal ! Who decided to kill innocent Muslims offering namaz in a mosque! But yes if his name is ali , or  even if he had a stubble he could be a terrorist! #shame on what’s fed to the world! #sad https://t.co/rKAbx1l48k

— Gauahar Khan (@GAUAHAR_KHAN) March 15, 2019
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें