फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के अखबार में पुलवामा अटैक को बताया आजादी की लड़ाई, जाह्नवी कपूर ने सुनाई खरी खोटी

Sun, 17 Feb 2019 04:21 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले की आग अभी बुझी भी नहीं थी कि पाकिस्तान ने फिर से नापाक हरकत कर सीमा पार से हमला किया जिसमें एक भारतीय मेजर को शहीद हो गए।इसे लेकर देश में चारों ओर रोष ही रोष फैल रहा है। नुक्कड़ की गली से लेकर बॉलीवुड के गलियारे तक बदले की ज्वलंत भावना घर कर गई है। ऐसे में पाकिस्तान के अखबार ने इस कायरतापूर्ण हमले को आजादी की लड़ाई बताया है...
विज्ञापन

2 of 5
Janhvi Kapoor - फोटो : twitter
बता दें कि फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं जाह्ववी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में पाकिस्तान का अंग्रेजी अखबार द नेशनल की फोटो है जिसमें पुलवामा अटैक को उसने पाकिस्तान के लिए आजादी की लड़ाई बताया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए जाह्नवी ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। इस पोस्ट  पर जाह्नवी ने कहा..

 
विज्ञापन

3 of 5
Janhvi Kapoor
ये बेहद त्रासदी भरा और गैर जिम्मेदाराना कार्य है कि सच्चाई को पाकिस्तान की मीडिया का एक हिस्सा अपने राजनीतिक हित को साधने के लिए इसे तोड़-मोड़ कर पेश कर रहा है। भारत के शहीद जवानों ने देश के लिए अपनी जान का बलिदान दिया है। मैं उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को इस दुख भरी घड़ी में हिम्मत देने के लिए प्रार्थना करती रहूंगी।

4 of 5
arjun kapoor janhvi kapoor - फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने इस घटना पर दुख जताया था। जाह्नवी ने इस हादसे के बाद कहा, 'पुलवामा आतंकी हमले के शहीद और बहादुर जवानों के परिवारों के लिए प्रार्थना करती हूं। यह एक अमानवीय, कायराना, क्रूर और अन्याय से भरा कृत्य है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : self
बता दें कि इस घटना के बाद अमिताभ बच्चन ने हर शहीद के परिवार को 5 लाख रुपये देने का फैसला किया है। अमिताभ बच्चन ने अपने कार्यालय को पुलवामा के सभी शहीदों के घरवालों के पते इकट्ठा करने को कहा है ताकि वह हर परिवार को अपनी तरफ से आर्थिक मदद भेज सकें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें