फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा के 40 शहीदों के परिवार के लिए सलमान ने बढ़ाया मदद का हाथ, गृह राज्यमंत्री ने की सराहना

Sun, 17 Feb 2019 04:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने एनजीओ बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन की तरफ से जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Attack) में हुए आतंकी हमले में शहीद 40 सीआरपीएफ के जवानों के परिवारों की मदद की पेशकश की है।
विज्ञापन

2 of 5
किरण रिजिजू - फोटो : ANI
सलमान की इस पेशकश की भारत के गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने तारीफ की है। उन्होंने सलमान को धन्यवाद करते हुए कहा कि वह स्वयं यह सुनिश्चित करेंगे सलमान के बीइंग ह्यूमन से मिली मदद को शहीदों के परिवारों तक पहुंचाया जाए।
 
विज्ञापन

3 of 5
pulwama martyr - फोटो : पीटीआई
जवानों की शहादत के बाद देश के साथ ही बॉलीवुड सिलेब्रिटीज भी इनके परिवारों की मदद के लिए आगे आए हैं। इससे पहले फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' की टीम ने भी पुलवामा में हुए शहीदों के लिए 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी है। 
 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : self
अमिताभ बच्चन ने शहीद हुए परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद की है। वहीं सिंगर दिलजीत दोसांझ ने 3 लाख, कैलाश खेर ने 10 लाख की मदद सामने आई है। पूरा देश अपनी तरफ से शहीदों के परिवार को सहायता देने के लिए खड़ा है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोशल मीडिया: देखा है मैंने मेरे यार को झुलसते हुए...
बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में उस वक्त गुरुवार को हमला हुआ, जब सीआरपीएफ (CRPF)  का काफिला गुजर रहा था। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) ने हमले की जिम्मेदारी ली और इसे आत्मघाती बताया। हमले को अंजाम देने वाला 21 साल का आदिल अहमद डार कश्मीर का ही रहनेवाला था। विस्फोट में आरडीएक्स का इस्तेमाल हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें