फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली बेंद्रे को दिल से चाहता था पाक क्रिकेटर, किडनैप करने की कर रखी थी पूरी प्लानिंग

Tue, 01 Jan 2019 08:09 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
Sonali Bendre

बॉलीवुड और क्रिकेट का हमेशा से चोली दामन का साथ रहा है। क्रिकेटर्स और एक्ट्रेसेस के बीच प्यार होना अब ट्रेंड बन चुका है। जहीर खान ने एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से शादी की तो वहीं युवराज सिंह ने हेजल कीच से। वहीं साल 2017 में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी तो साल की सबसे बड़ी शादी थी। वहीं इतिहास पर नजर डालें तो ये लिस्ट काफी अच्छी खासी लंबी है लेकिन इस लिस्ट में पाकिस्तानी खिलाड़ी भी शामिल है। 1 जनवरी 1975 में जन्मी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर का दिल धड़कता था।

विज्ञापन

2 of 5
शोएब अख्तर - फोटो : Getty

क्रिकेट मैदान पर बल्लेबाजों को अपनी रफ्तार से डराने वाले शोएब अख्तर भी अपना दिल सोनाली बेंद्रे को दे बैठे थे। बता दें कि इस बात का खुलासा खुद शोएब अख्तर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

विज्ञापन

3 of 5
sonali bendre

शोएब ने बताया कि भारत दौरे पर एक बार उनकी मुलाकात क्यूट सी दिखने वाली एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे से हुई थी और वो उन्हें देखते ही अपना दिल दे बैठे थे।

4 of 5
sonali bendre

शोएब ने बताया था कि अगर सोनाली उनका प्रपोजल एक्सेपट नहीं करती तो वो उनको किडनैप तक करवा लेते। हालांकि ये बात उन्होंने मजाकिया लहजे में कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonali bendre

बता दें कि इस बात को कई साल बीत चुके हैं। वहीं दोनों अपना शादीशुदा जीवन बीता रहे हैं। सोनाली ने साल 2002 में निर्देशक गोल्डी बहल से शादी की थी तो वहीं शोएब ने साल 2014 में एक पाकिस्तान लड़की रुबाब से शादी की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें