सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक थे। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता था, लेकिन उन्होंने आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम क्यों उठाया इस बात का अभी तक रहस्य बना हुआ है। वहीं हाल ही में पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता हसन खान सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि वह सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक में काम करने वाले हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनकी यह फिल्म स्ट्रीपिंग प्लेटफॉम अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित की जाएगी।