फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'पद्मावती' के सेट पर हुआ भयानक हादसा, एक शख्स की मौत

Sun, 25 Dec 2016 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। भंसाली ने एक विशालकाय सेट में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। लेकिन सेट से एक बुरी खबर भी आ रही है। जो भंसाली प्रोडक्‍शन को मुश्किल में डाल देगी।
विज्ञापन

फिल्म 'पद्मावती' के सेट पर हुआ भयानक हादसा, एक शख्स की मौत

2 of 5
खबर है कि शूटिंग के दौरान एक 34 साल के पेंटर के साथ हादसा हो गया और वो बुरी तरह जख्मी हो गया। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह 5 फीटी की ऊंचाई से नीचे गिर गया था।
विज्ञापन

फिल्म 'पद्मावती' के सेट पर हुआ भयानक हादसा, एक शख्स की मौत

3 of 5
मीडिया रिपोर्ट के मुता‌बिक, पेंटर का नाम मुकेश दकिया था। वह अपने परिवार के साथ आरे मिल्क कॉलोनी में मोराछा पाड़ा में रहता था। बताया जा रहा है कि शूटिंग चल रही थी और सभी का ध्यान उसी तरफ था। 

फिल्म 'पद्मावती' के सेट पर हुआ भयानक हादसा, एक शख्स की मौत

4 of 5
तभी मुकेश गिर गया। उसके चीखने की आवाज सुन सब उसके पास पहुंचे। उसके सिर पर गहरी चोट थी। वह ऊंचाई पर चढ़ काम कर रहा था। लंच होते ही वो मचान से नीचे उतरने लगा। उसी दौरान ‌उसका पैर फिसला और गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'पद्मावती' के सेट पर हुआ भयानक हादसा, एक शख्स की मौत

5 of 5
इस हादसे के बारे में पुलिस ने बताया, 'मुकेश को कोकिलाबेन हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।' फिल्म के आर्ट डायरेक्टर्स अमित रे और सुब्रता चक्रबर्ती ने कहा, 'पद्मावती के सेट पर हाई स्टैंडर्ड सेफ्टी मेजर्स किए गए हैं। सारे वर्कर्स बेल्ट और हेलमेट पहने होते हैं, इसके बावजूद दुर्घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें